फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: मंत्री विजयवर्गीय ने कहा- हमें 15 अगस्त को कटी-फटी आजादी मिली, हम अखंड भारत की कल्पना करते है

Fri, 15 Aug 2025 08:53 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि  हम अखंड भारत की कल्पना करते है। एक दिन आएगा,जब हम इस्लामाबाद पर तिरंगा झंडा फहराएंगेे  और अखंड भारत का सपना पूरा करेंगे।  मोदी सरकार केनए जमाने के भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट किया।
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में आजादी दिवस की पूर्व संध्या पर श्रमिक क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि गलत नीति के कारण भारत माता के दो टुकड़े हुए। जिस आजादी के भगत सिंह फंदे पर झूले थे। वो आजादी हमें 15 अगस्त को नहीं मिली। हमें कटी-फटी आजादी मिली है।

विज्ञापन


 मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि  हम अखंड भारत की कल्पना करते है। एक दिन आएगा,जब हम इस्लामाबाद पर तिरंगा झंडा फहराएंगेे  और अखंड भारत का सपना पूरा करेंगे।  मोदी सरकार केनए जमाने के भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट किया। पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल के हमलों का इस तरह जवाब दिया गया कि हमारे सैनिकों को खरोंच तक नहीं आई।

 

 

इंदौर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर में अनेक आयोजन हुए। इंदौर के राजवाड़ा क्षेत्र मेें शहर के बैंड एकत्र हुए और देशभक्ति की धुन बजाई। इसके अलावा कलाकारों ने राष्ट्रीय गीतों पर नृत्य की प्रस्तुतियां भी दी। आजादी के उपलक्ष्य में 78 दीपों को जलाया गया। इसके अलावा 78 पौंड का केक काटा गया। राजवाड़ा पर यह आयोजन बीते 29 वर्षों से हो रहा है। मंच पर पूर्व सैन्य अधिकारियों का सम्मान भी किया गया।

 

इसके अलावा पाटनीपुरा चौराहे पर भी आजादी का जश्न मनाया गया। बाल कलाकारों ने देशभक्ति के गीत गाए। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी ये देश है वीर जवानों का... मेरा रंग दे बसंती चोला सहित अन्य आजादी के गीत गाए। एक बाल कलाकार हार्दिक सपकाले ने सैक्सोफोन पर मेरा कर्मा तू..मेरा धर्मा तू गीत की धुन बजा कर खूब दाद बटोरी।रात 12 बजे आतिशबाजी भी की गई। कार्यक्रम में युवा कवियों ने वीर रस की कविताओं को सुनाकर माहौल देशभक्ति भरा कर दिया। कार्यक्रम देर रात तक चला।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें