इंदौर के गांधी नगर में हुई एक वारदात में गोली लगने से महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। गोली महिला की नाक पर लगी।उसकी हालत गंभीर है। महिला का पति भी अपराधी किस्म का है। आठ दिन पहले ही वह जेल से छूटा है। ड्रग्स बेचने के मामले में वह गिरफ्तार हुुआ था। फिलहाल पुलिस जांच मेें जुटी है।पुलिस को आशंका है कि आरोपी महिला के पति को मारने आए थे और निशाना चूकने की वजह से गोली उनकी पत्नी को लग गई।
गांधीनगर पुलिस ने जावेद खान निवासी की शिकायत पर दो बाइक सवारों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसाार गुरुवार को जावेद अपनी पत्नी आयशा खान के साथ दोपहिया वाहन पर अपने घर निकला था। वह सुपर कॉरिडोर पर बोहरा कालोनी जा रहा था।दोनों का दो युवक पीछा कर रहे थे। कॉलोनी में जाने से पहले दो बदमाशों ने गोली चला दी, जो आयशा खान को लगी। गोली आयशा की नाक पर लगी। उसे पति जावेद निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गया। पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
घायल महिला का पति जावेद कुछ दिन पहले जेल से छूटा है। वह अपराधिक किस्म का है। पुलिस रात को जावेद को वारदात के स्थान पर ले गई। ताकि मौके पर घटना के सबूत मिल सके। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को यह भी आशंका है कि कहीं वारदात किसी को फंसाने के लिए तो नहीं की गई।