गांधी नगर और सुपर काॅरिडोर की तरफ जाने वाले शहरवासियों को आजकल ट्रेक पर मेट्रो ट्रेन चलती नजर आती है। विशेषज्ञ ट्रेन को अलग-अलग स्पीड पर ट्रायल रन कर देख रहे है। जब कर्मशियल रन शुरू होगा,तब मेट्रो ट्रेन 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी।
इंदौर में अब मेट्रो कोच का ट्रैक पर ट्रायल शुरू हो चुका है। उन्हें अब 40 से 50 किलोमीटर की स्पीड के साथ चलाकर ट्रायल लिया जा रहा है, ताकि ट्रैक में कोई समस्या हो तो उसे समय रहते ठीक किया जा सके। इंदौर में अब तक 30 से ज्यादा कोच आ चुके हैं। एक इंजन के साथ तीन कोच जुड़कर एक ट्रेन बनती है। इंदौर में कुल 75 से ज्यादा कोच आने हैं। अभी ट्रेन के नौ सेट तैयार हो चुके हैं। इनका ट्रायल चल रहा है। कमर्शियल रन तक कुछ और कोच आ सकते हैं।
विज्ञापन
अभी छह किमी हिस्से में चलेगी ट्रेन, नहीं मिलेंगे ज्यादा यात्री
गांधी नगर और सुपर काॅरिडोर की तरफ जाने वाले शहरवासियों को आजकल ट्रैक पर मेट्रो ट्रेन चलती नजर आती है। विशेषज्ञ ट्रेन को अलग-अलग स्पीड पर ट्रायल रन कर देख रहे हैं। जब कमर्शियल रन शुरू होगा, तब मेट्रो ट्रेन 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी।
वैसे इस साल गांधी नगर से रेडिसन चौराहे तक कमर्शियल रन का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अभी तक 17 किलोमीटर वाले इस हिस्से में ट्रायल रन भी नहीं हो पाया है, क्योंकि अभी तक मेट्रो स्टेशन बनकर तैयार नहींं हुए हैं। अभी मेट्रो रेल कार्पोरेशन छह किलोमीटर हिस्से में ही मेट्रो का संचालन करेगी, लेकिन अभी इस हिस्से में मेट्रो को ज्यादा यात्री नहींं मिलेंगे, क्योंकि गांधी नगर से बांगड़दा चौराहा तक आबादी क्षेत्र नहीं है।
विज्ञापन
400 यात्री सफर कर सकेंगे
इंदौर में 24 मेट्रो ट्रेन चलेगी। एक ट्रेन में 400 से ज्यादा यात्री एक साथ सफर कर सकेंगे। नए कोच आधुनिक रहेंगे। इसमें कोच के बाहर भी सीसीटीवी कैमरे रहेंगे। इंदौर के लिए वड़ोदरा के सांवली प्लांट में मेट्रो कोच तैयार हो रहे हैं। दो साल पहले ट्रालों पर सवार होकर मेट्रो के कोच इंदौर आए थे और तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में पहला ट्रायल रन हुआ था।