फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: दीपावली के बाद इंदौर में खुली मंडियां, शुभ मुर्हूत में हुए नए सौदे

Wed, 11 Nov 2026 11:54 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

दीपावली के बाद इंदौर की मंडियों में नए कारोबारी साल की शुरुआत मुहूर्त के सौदों के साथ हो रही है। वर्षों पुरानी परंपरा के तहत किसान और व्यापारी पूजा-अर्चना कर नीलामी के सौदे कर रहे हैं। कृषि उपज मंडी में बुधवार को मुहूर्त के सौदे हुए।
विज्ञापन
नीलामी के सौंदे - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में दीपावली त्योहार के बाद मंडियां खुलने पर मुहूर्त में सौदे करने की परंपरा बरसों पुरानी है। उपज मंडी में बुधवार को सौदे हुए, जबकि छावनी अनाज मंडी में गुरुवार को सौदे होंगे। व्यापारी दीपावली के बाद नए कारोबारी वर्ष की शुरुआत भी मानते हैं।

विज्ञापन

 

इंदौर कृषि उपज मंडी में बुधवार को किसान और व्यापारी एकत्र हुए। मंडी के गेट से गाजे-बाजे के साथ सभी मंडी प्रांगण में पहुंचे। इसके बाद बैलगाड़ी का पूजन किया और नीलामी के सौदे किए। इसके बाद दीपावली मिलन समारोह में किसानों और व्यापारियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। फिर कन्या भोज के बाद प्रसादी का वितरण किया गया।


सराफा व्यापारियों ने मंगलवार को ही मिलन समारोह के दौरान बही लेखन के साथ मुहूर्त के सौदे किए। ये सौदे मुहूर्त में सुबह साढ़े 9 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक हुए।कार्यक्रम में शहर के जनप्रतिनिधि व प्रतिनिधि संस्थानों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे अौर उन्होंने व्यापारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

 

सियागंज और संयोगितागंज मंडी में गुरुवार को होंगे सौदे

इंदौर की सियागंज और संयोगितागंज मंडी में गुरुवार को मुहूर्त के सौदे होंगे। सियागंज में दोपहर में महालक्ष्मी पूजन होगा, जिसके बाद सौदे किए जाएंगे। वहीं, सियागंज में तिलहन संघ के व्यापारी पहले महालक्ष्मी पूजन करेंगे। इसके बाद 56 प्रकार के भोग लगाए जाएंगे और मुहूर्त में सौदे किए जाएंगे। इस दौरान मंडी में सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें