इंदौर की झांकियां देखने लाखों लोग पहुंचते हैं।
- फोटो : फाइल फोटो
इंदौर को उत्सव की नगरी कहा जाता है। यहां की रंगपंचमी और अनंत चतुर्दशी का जुलूस देशभर में प्रसिद्ध है। दो साल बाद कल यानी शुक्रवार को इंदौर अनंत चतुर्दशी की परंपरागत झांकियां निकलेंगी। झांकी मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। लोगों को परेशानी से बचाने के लिए वैकल्पिक रास्ते सुझाए गए हैं। हम उन्हीं के बारे में बता रहे हैं।
बता दें कोरोना काल के कारण दो सालों से झांकियां नहीं निकल पा रही थीं। इस बार झांकियां निकलने से लोगों में उत्साह है। शहर के विभिन्न हिस्सों से गणेश जी की झांकियां चलकर चिकमंगलूर चौराहा पर एकत्रित होकर चिकमंगलूर चौराहा से जेल रोड चौराहा, एम.जी.रोड चौराहा, मृगनयनी, फ्रूट मार्केट, नंदलालपुरा, जवाहर मार्ग, नरसिंह बाजार, क्लॉथ मार्केट, खजूरी बाजार से राजवाड़ा से मृगनयनी, नगर निगम होते हुए अपने-अपने स्थानों पर जाएंगी। चल समारोह शाम लगभग 6 बजे से चिकमंगलूर चौराहा से प्रारंभ होकर अगली सुबह तक समापन होगा। इस दौरान जहां से झांकियां निकलेंगी, वो रास्ते बंद रहेंगे। आप इन वैकल्पिक रास्तों को चुन सकते हैं
- मरीमाता से रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड की ओर जाने वाला यातायात भागीरथपुरा टी से एमआर 4 होकर राजकुमार ब्रिज के नीचे से वल्लभ नगर टी से जीएसआईटीएस होकर जा सकेगा।
- जवाहर मार्ग से नंदलाल पुरा होकर यशवंत रोड चौराहा जाने वाला ट्रैफिक सैफी चौराहे से हाथीपाला होकर जा सकेगा।
- मधुमिलन से नंदलालपुरा यशवंत रोड चौराहा राजमोहल्ला आदि की ओर जाने के लिए फॉरेस्ट टी से अग्रसेन सपना संगीता रोड का उपयोग करें।
- रीगल चौराहा, लेन्टर्न चौराहा से मरीमाता जाने के लिए वल्लभ नगर टी से राजकुमार ब्रिज के नीचे से होते हुए एमआर 4 मार्ग का उपयोग करते हुए भागीरथ पुरा टी से मरीमाता की ओर जा सकते हैं।
- रीगल चौराहा से शास्त्री ब्रिज होकर मृगनयनी राजवाड़ा, यशवंतरोड चौराहा की तरफ जाने के लिए जीपीओ, फॉरेस्ट टी से अग्रसेन सपना संगीता रोड का उपयोग करें ।
- ऐसे वाहन जो जवाहर मार्ग से आवागमन करना चाहते हैं वो राजमोहल्ला चौराहा से या मालगंज चौराहा से बियाबानी, दरगाह चौराहा, या महूनाका, बाजार, पंढरीनाथ, चन्द्रभागा पुल से होकर बड़ा रावला होकर आगे जा सकेंगे।
- ऐसे वाहन जो मल्हारगंज थाने से एमजी रोड होकर राजवाड़े से मृगनयनी जाना चाहते हैं, वे मल्हारगंज थाने से एसीपी कार्यालय मल्हारगंज, बड़वाली चौकी होते हुए सुभाष मार्ग से नगर निगम होकर आगे जा सकेंगे।
- चल समारोह मार्ग के अंदर आने वाले पार्किंग कॉम्प्लेक्स एवं बाजार क्षेत्र के व्यापारी / ग्राहकों से अनुरोध है कि वे चल समारोह मार्ग पर आने से पूर्व वैकल्पिक मार्गों से अपने वाहन ले जा सकेंगे।
- नंदलालपुरा, यशवंत रोड, रामलक्ष्मण बाजार, नृसिंह बाजार, जी सच्चिदानंद, गौराकुंड, शक्कर बाजार, सुभाष चौक, राजवाड़ा, कृष्णपुरा पुल तक समस्त प्रकार के वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।
ये मार्ग रहेंगे बंद
- भागीरथ पुरा टी से भंडारी ब्रिज तिराहा की ओर जाने वाला मार्ग आम वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा।
- रीगल चौराहा से शास्त्री ब्रिज, मृगनयनी की ओर जाने वाला मार्ग आम वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा।
- सैफी चौराहा से संजय सेतु, नंदलालपुरा की ओर जाने वाला मार्ग आम वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा
- नगर निगम चौराहा से मृगनयनी चौराहा एवं चिकमंगलूर चौराहा की ओर जाने वाला मार्ग आम वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा।
- राजकुमार ब्रिज से डीआरपी चौराहा की ओर जाने वाला मार्ग आम वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा।
- संपूर्ण चल समारोह मार्ग में अन्य सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
- रामबाग से, महेश जोशी टी से सुभाष पानी की टंकी से ए.सी.पी कार्यालय मल्हारगंज बड़वाली चौकी, इतवारिया बाजार, सब्जीमण्डी से दरगाह चौराहा से मच्छी बाजार, पंढरीनाथ थाना टी, गौतम पुरा टी, कबुतरखाना चौकी से किसी भी प्रकार के वाहन चल समारोह मार्ग की ओर नहीं जा सकेंगे। चल समारोह प्रारम्भ होने से समाप्ति तक वाहनों के आवागमन की अनुमति नहीं रहेगी