फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर मेें धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, भक्तों ने खींचा रथ

Sun, 07 Jul 2024 07:33 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

रथ में सवार प्रभु ने भक्तों को दर्शन दिए। यात्रा में झांकियां भी शामिल की गई थी। यात्रा छत्रीबाग से आसपास के क्षेत्रों में घूमकर फिर मंदिर में लौटी। मंदिर को मोगरे, गुलाब, रजनीगंधा के फूलों से सजाया गया था। पूरा मंदिर फूलों से महक रहा था।
विज्ञापन
इंदौर में निकली यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर मेें रविवार को दो स्थानों से भगवान जगन्नाथ की यात्रा धूमधाम से निकली। हजारों भक्तों ने भगवान जगन्नाथ के नारे लगाए और रथ को खींचा। इस यात्रा के दौरान कुछ भक्त सड़क की सफाई करते हुए भी चल रहे थे।

विज्ञापन

 

आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया के दिन रविवार को प्रदेश के कई शहरों से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकली। छत्रीबाग देवस्थान से शाम को भगवान व्यंकटेश रथ पर सवार हुए। भगवान चांदी के रथ पर सवार थेे। भगवान को सोने के तारों से बनी पोशाख पहनाई गई।
 

रथ में सवार प्रभु ने भक्तों को दर्शन दिए। यात्रा में झांकियां भी शामिल की गई थी। यात्रा छत्रीबाग से आसपास के क्षेत्रों में घूमकर फिर मंदिर में लौटी। मंदिर को मोगरे, गुलाब, रजनीगंधा के फूलों से सजाया गया था। पूरा मंदिर फूलों से महक रहा था। लंबी कतार में भक्त प्रभु के दर्शन का इंतजार कर रहे थे। देर रात तक मंदिर खुला रहा।

 

इसके अलावा एरोड्रम रोड स्थित विद्याधाम सेे भी भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकली। जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। 51 फीट लंबे हाईड्रोलिक रथ पर मंदिर की प्रतिकृति बनाई गई थी। उसमें प्रभु सवार थे। विद्याधाम से चार किलोमीटर का सफर तय कर यात्रा राजवाड़ा तक पहुंची।

विज्ञापन



यात्रा मेें कई भक्त सड़क की सफाई करते हुए चल रहे है। यात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह मंच भी लगाए गए। भगवान जगन्नाथ को वृंदावन से तैयार की गई पोशाख पहनाई गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें