इंदौर में लोकसभा चुनाव के लिए हुई वोटिंग में नेताओं के भी कई रंग देखने को मिले। किसी ने इंदौर के जज्बे की तारीफ की तो किसी ने विरोधी पार्टी की खिंचाई की। सोमवार को सुबह छह बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम छह बजे बंद हुई। इस दौरान दिनभर नेताओं के बयान चर्चा का विषय बने रहे।
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय, नगरीय प्रशासन मंत्री
भाजपा के जो कार्यकर्ताओं ने इंदौर में शत प्रतिशत मतदान करवाया है उन्हें पीएम नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मिलवाया जाएगा। इंदौर के नागरिकों ने बारिश और ओले गिरने के बावजूद जो मतदान किया है उसके लिए पूरा इंदौर बधाई का पात्र है। कैलाश विजयवर्गीय ने एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें भाजपा कार्यकर्ता उनसे कह रहा है कि कांग्रेस का एक भी कार्यकर्ता शहर में नहीं दिखा, इसमें आपका आशीर्वाद है।
सुरजीत सिंह चड्ढा, अध्यक्ष, शहर कांग्रेस
भाजपा ने इंदौर के लोगों को जो धोखा दिया है वह हमेशा याद रखा जाएगा। आगामी चुनावों में इंदौर की जनता भाजपा नेताओं के अहंकार को सबक सिखाएगी। इस बार भी जनता ने नोटा को वोट दिया है और अपना गुस्सा जाहिर कर दिया है।
विज्ञापन
शंकर लालवानी, सांसद, इंदौर
इंदौर की जनता का उत्साह देखते ही बन रहा था। मैं खुद शहर में हर जगह गया और लोगों से बातचीत की। लोग देशहित के लिए मतदान कर रहे हैं। स्वच्छता में नंबर वन इंदौर ने मतदान में नंबर वन बनने के लिए भी मतदान किया।