लोकायुक्त ने धार में सहकारिता प्रबंधक के 3 ठिकानों पर छापा मारकर करोड़ों रुपए की संपत्ति पकड़ी। वहीं त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने 11 दुकानों से 26 नमूने जप्त किए। इसके अलावा सराफा चौपाटी 3 दिन बंद रहेगी तथा हाईकोर्ट ने छात्र की FIR रद्द की।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
1. इंदौर लोकायुक्त टीम ने धार में सहकारिता प्रबंधक के 3 ठिकानों पर छापा मारकर 2 करोड़ से अधिक की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा किया। घर, जमीन, जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राॅली समेत बहुत कुछ मिला है।
2. इंदौर में दीपावली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा प्रशासन और नापतोल विभाग की संयुक्त टीम ने 11 खाद्य प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए 26 नमूने संग्रहित किए। असत्यापित तौल उपकरण जप्त कर 2006 अधिनियम के तहत सख्त कदम उठाए गए हैं।
3. दीपावली के त्योहार पर इंदौर का ऐतिहासिक सराफा बाजार रोशनी और आकर्षक सजावट से जगमगा रहा है। हालांकि, इस बार धनतेरस से दीपावली तक तीन दिनों के लिए मशहूर सराफा चाट चौपाटी पर स्वाद का जायका नहीं मिलेगा।