फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: एआई डीपफेक वीडियो पर एफआईआर, सरकारी अफसरों के फर्जी चेहरे बनाकर सोशल मीडिया पर किए वायरल

Wed, 04 Nov 2026 04:02 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

एआई तकनीक के जरिए सरकारी अधिकारियों के डीपफेक चेहरे और सरकारी कामकाज से जुड़े भ्रामक वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। कृषि विभाग की शिकायत पर पंढरीनाथ थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस अब वीडियो और डिजिटल साक्ष्यों की तकनीकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस थाना पंढरीनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का दुरुपयोग कर सरकारी अधिकारियों के डीपफेक चेहरे, सरकारी कार्यप्रणाली और राष्ट्रीय प्रतीकों से जुड़े भ्रामक वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पंढरीनाथ थाना पुलिस ने कृषि विभाग के उपसंचालक की शिकायत पर 'कृषि क्रांति' नामक सोशल मीडिया पेज के एडमिन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


डीपफेक वीडियो और भ्रामक सामग्री
उप संचालक कृषि किसान कल्याण तथा कृषि विकास के अधिकारी संदीप यादव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार फेसबुक और इंस्टाग्राम पर 'कृषि क्रांति' नाम से एक सोशल मीडिया पेज संचालित होता है। इस पेज के एडमिन ने एआई टूल की मदद से शासकीय कर्मचारियों, सरकारी दफ्तरों, उनकी कार्यप्रणाली और राष्ट्रीय प्रतीकों से संबंधित भ्रामक, आपत्तिजनक और मानहानिकारक वीडियो तैयार किए। 

ये भी पढ़ें: भोपाल:  नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- जीतने पर खुद को होशियार और हारने पर चुनाव आयोग को बताते हैं बेईमान
विज्ञापन


आरोपी ने इन वीडियो में अधिकारियों से मिलते-जुलते चेहरे भी डीपफेक तकनीक से बनाए और उन्हें सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित कर दिया। कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन फर्जी वीडियो का विभाग से कोई लेना-देना नहीं है। जनता को भ्रमित करने और सरकारी कामकाज पर सवाल खड़े करने की नीयत से ये वीडियो बनाए गए हैं, जिससे शासकीय संस्थाओं की साख पर गंभीर असर पड़ता है।
विज्ञापन


तकनीकी जांच और कानूनी धाराएं
शिकायतकर्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, वीडियो के यूआरएल नंबर, डिजिटल रिकॉर्ड, आईपी लॉग्स और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की तकनीकी जांच की मांग की है। पंढरीनाथ थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 356(1) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी एक्ट 2000) की धारा 66सी व 66डी के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें