फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: सिपाही की संपत्ति देखकर अधिकारियों की फटी रह गई आंखें, करोड़ों के बंगले, जमीन और लग्जरी गाड़ियां मिली

Thu, 15 Oct 2026 06:11 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

लोकायुक्त टीम ने प्रधान आरक्षक के घर और 14 ठिकानों पर की लंबी छापेमारी। आय से 568 प्रतिशत अधिक 12 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का हुआ बड़ा खुलासा।
विज्ञापन
लोकायुक्त की रेड देर रात तक चलती रही। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को सुबह से लेकर देर रात तक पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर के प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान के विभिन्न ठिकानों पर लोकायुक्त की टीम द्वारा लगातार छापेमारी की कार्रवाई की गई है। लोकायुक्त इंदौर और उज्जैन की संयुक्त टीमों ने देवास स्थित आदर्श नगर में स्थित उनके आवास गृह संख्या 12 बी सहित कुल 14 अन्य अलग-अलग स्थानों पर एक साथ सर्च अभियान चलाया। यह पूरी कार्रवाई भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामलों की गहन जांच के तहत की जा रही है।
विज्ञापन




12 करोड़ की संपत्ति मिली
पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय ने इस पूरे मामले की जानकारी साझा करते हुए बताया है कि सर्च कार्यवाही के दौरान आरोपी पुलिसकर्मी की कई चल और अचल संपत्तियों का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि आरोपी द्वारा अपने कुल वेतन से अनुमानित आय के रूप में लगभग 75,00,000 रुपये प्राप्त किए गए हैं तथा अन्य सभी स्रोतों से होने वाली आय को मिलाकर कुल वैध आय 1,93,84,440 रुपये आंकी गई है। इसके विपरीत, आरोपी द्वारा अब तक की गई जांच में लगभग 12,95,72,028 रुपये का भारी-भरकम व्यय चल और अचल संपत्ति को खरीदने पर किया जाना पाया गया है।

रोशनी वर्मा के नाम पर कृषि भूमि एग्रीमेंट करवाए
यह कुल व्यय उसकी वैध आय से लगभग 11,01,87,588 रुपये अधिक है, जो कि उसकी आय का लगभग 568 प्रतिशत अधिक अनुपातहीन मामला बनता है। पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय ने आगे बताया कि आरोपी फिरोज खान द्वारा अपनी एक परिचित महिला जिसका नाम रोशनी वर्मा है, उसके नाम पर आवेदक के पिता से लगभग 21.75 बीघा उपजाऊ कृषि भूमि का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट भी करवा लिया गया है। इसके अतिरिक्त, जब गहन जांच की गई तो पता चला कि उसने कई अन्य अचल और चल संपत्तियां भी खरीदी हैं।
विज्ञापन


मां और पत्नी के नाम पर भी कंपनियां
ये सभी संपत्तियां स्वयं के नाम, पत्नी के नाम, माताजी के नाम, रोशनी वर्मा के नाम, साहिल ट्रेडिंग कंपनी के नाम और कुछ बेनामी संपत्तियों के रूप में कुल 33 अचल संपत्तियों का इस सर्च के दौरान अभी तक बड़ा खुलासा हुआ है। इन सभी अचल संपत्तियों को खरीदने पर आरोपीगण द्वारा 11,57,49,818 रुपये का भारी व्यय किया गया है। इन तमाम संपत्तियों का वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 29,73,18,768 रुपये आंका गया है, जो इस मामले को और अधिक गंभीर बनाता है।

9 गाड़ियां मिली
पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय ने यह भी जानकारी दी कि आरोपीगण के निवास स्थानों से ट्रक, कार, स्कॉर्पियो, स्कूटी और मोटरसाइकिल आदि सहित कुल लगभग 9 वाहनों के दस्तावेज भी जप्त किए गए हैं। इसके अलावा आरोपीगण के नाम से इंदौर, उज्जैन और देवास के विभिन्न बैंकों में लगभग 21 बैंक खाते पाए गए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपीगण द्वारा साहिल ट्रेडिंग कम्पनी, रॉयल ग्रीन रियल स्टेट, रोशनी सेल्स एण्ड सर्विस, महाराजा रियल स्टेट और ब्लेक हॉरनेट नामक कई कम्पनियां भी संचालित की जा रही हैं।

कागजों में दर्ज हैं कई राज
वर्तमान में आरोपीगण और उनकी इन सभी कम्पनियों तथा फर्मों के बैंक खातों का विवरण प्राप्त किया जा रहा है और एहतियात के तौर पर इन सभी बैंक खातों से पैसों के आहरण पर रोक लगा दी गई है। देवास और इंदौर में स्थित आरोपीगण के आवासों पर बुधवार को देर रात तक सर्चिंग की कार्रवाई जारी रही, जबकि अन्य शेष स्थानों पर सर्चिंग की कार्रवाई सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली गई है। लोकायुक्त की इस बड़ी कार्रवाई से भ्रष्टाचार के नेटवर्क से जुड़े कई और राज खुलने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें