तेंदुए की खोजबीन करते कर्मचारी।
- फोटो : social media
सुपर काॅरिडोर पर स्थित आईटी कंपनी इंफोसिस के कैंपस में एक तेंदुआ नजर आया है। इसकी जानकारी वन विभाग को ग्रामीणों ने दी। वन विभाग की रेसक्यू टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए कैंपस पहुंची। कर्मचारी अपने साथ पिंजरे, जाल और तेंदुए को बेहोश करने वाली ट्रेंकुलाइजर गन लेकर पहुंची।
अभी तक तेंदुए को टीम पकड़ नहीं पाई। कंपनी के 70 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैले कैंपस में चारों तरफ सुरक्षा दीवार है। इसके बावजूद तेंदुआ कैंपस में पहुंच गया, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है,हालांकि कंपनी द्वारा परिसर में लगाए गए कैमरों में तेंदुआ कैद नहीं हुआ। ग्रामीणों ने तेंदुए को कैम्पस में देखा है। वन विभाग की अलग-अलग टीमों ने परिसर में तेंदुए की खोजबीन शुरू कर दी है।
सुबह सुपर काॅरिडोर पर सैन्यकर्मी दौड़ लगाने आते है। पहले उन्होंने तेंदुआ देखा और ग्रामीणों को बताया। इसके बाद इंफोसिस कंपनी ने एक निजी रेसक्यू टीम से संपर्क किया और उसे बुलवा लिया। वन विभाग को भी सूचना दी गई।
पग मार्ग मिले
वन विभाग की टीम को कैंपस में पग मार्क मिले,हालांकि वे तेंदुए के ही है। इस बात पर अफसरों को संशय था। कैंपस के कुछ हिस्से में घनी झाडि़यां है। वन विभाग की तीन टीमों ने कैम्पस में खोजबीन शुरू की, लेकिन देर शाम तक तेंदुआ नजर नहीं आया। बाद में कैंपस में दो पिंजरे वन विभाग ने लगाए। इंफोसिस कैंपस के समीप ही टीसीएस का कैंपस भी है। तेंदुआ उनके कैंपस में न पहुंच सके, इसलिए कैंपस के सारे गेट लगा दिए गए थे।
काइट फेस्टिवल किया रद्द
इंफोसिस के कर्मचारियों ने मंगलवार को काइट फेस्टिवल का आयोजन किया था, लेकिन तेंदुए की दशहत के कारण उसे निरस्त करना पड़ा। फेस्टिवल के लिए दो ढोलक वाले भी कैंपस पहुंचे थे। बाद में उनकी मदद तेंदुए को भगाने के लिए की गई। उसने ढोल बजवाए गए।