फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Loksabha Election: लोकसभा चुनाव में जयस का समर्थन कांग्रेस को, मैदान में नहीं खड़े होंगे संगठन के उम्मीदवार

Fri, 12 Apr 2024 07:54 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Madhya Pradesh Loksabha Election:  मालवा निमाड़ में जयस ने कुक्षी, मनावर, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, सेंधवा, बड़वानी, सैलाना सहित अन्य क्षेत्रों में युवा वर्ग को जोड़ा है। बीते पांच सालों में इन क्षेत्रों में कई बड़े आयोजन भी आदिवासी समाज ने किए।
विज्ञापन
जयस ने कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में मालवा निमाड़ की तीन आदिवासी सीटों पर कांग्रेस को जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) से मदद मिलेगी। जयस लोकसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार खड़े नहीं करेगा, बल्कि कांग्रेस को समर्थन देगा। जयस को स्थापना को दस वर्ष हो चुके हैं। इन दस वर्षों में जयस ने मालवा निमाड़ के आदिवासी क्षेत्रों में अच्छी पकड़ बनाई है। विधानसभा चुनाव में भी जयस ने अपने उम्मीदवार खड़े नहीं किए थे और तय समझौते के तहत प्रदेश में जयस से जुड़े चार पदाधिकारियों को कांग्रेस ने टिकट दिए थे।

विज्ञापन


मालवा निमाड़ में जयस ने कुक्षी, मनावर, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, सेंधवा, बड़वानी, सैलाना सहित अन्य क्षेत्रों में युवा वर्ग को जोड़ा है। बीते पांच सालों में इन क्षेत्रों में कई बड़े आयोजन भी आदिवासी समाज ने किए।

समर्थन के बदले मिल सकता है टिकट
विधानसभा चुनाव में पहले जयस ने उम्मीदवार खड़े करने का फैसला लिया था, लेकिन बाद में कांग्रेस के बड़े नेता से जयस पदाधिकारियों की बैठक हुृई और चार सीटों पर जयस के उम्मीदवारों को टिकट देने पर सहमति बनी। इस बार भी जयस लोकसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार खड़े नहीं करेगा। जयस से जुड़े विधायक डाॅ. हीरालाल अलावा ने कहा कि जयस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देगा। एक लोकसभा सीट पर कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारी को टिकट देने पर चर्चा हुई है।
विज्ञापन


धार में टिकट बदलकर मिल सकता जयस से जुड़े नेता को
धार लोकसभा सीट पर कांग्रेस अपना टिकट बदल सकती है। यहां से कांग्रेस ने राधेश्याम मुवेल को टिकट दिया है, लेकिन उन्होंने अभी तक कार्यालय नहीं खोले। इस सीट से जयस से जुड़े महेंद्र कनौज को कांग्रेस उम्मीदवार बना सकती है। पिछले लोकसभा चुनाव में कनौज ने नामांकन भरा था, लेकिन बाद में उन्होंने नामांकन वापस ले लिया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें