फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: दस माह में ही बदल गए इंदौर के संभागायुक्त, अब भास्कर को जिम्मेदारी

Sat, 25 Jul 2026 01:05 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर संभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। करीब दस माह तक संभागायुक्त रहने के बाद सुदाम खाड़े का तबादला भोपाल कर दिया गया है, जबकि उनकी जगह 2010 बैच के आईएएस अधिकारी भास्कर लक्ष्यकार को इंदौर संभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
इंदौर के नए संभागायुक्त भास्कर लक्ष्यकार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दस वर्षों में इंदौर संभागायुक्त पर जो भी आईएएस अफसर आए, वे दो या तीन साल से पहले नहीं हटे, लेकिन दस माह पहले इंदौर के संभागायुक्त बने सुदाम खाड़े का तबादला फिर भोपाल हो गया है। उनकी गिनती सीएम के पसंदीदा अफसरों में होती है। उनकी नियुक्ति मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


इंदौर के नए संभागायुक्त भास्कर लक्ष्यकार होंगे। फिलहाल वे खाद्य आपूर्ति विभाग में आयुक्त थे। भास्कर वर्ष 2023 में रतलाम के कलेक्टर भी रह चुके हैं। अब उन्हें प्रदेश में सबसे ज्यादा राजस्व कमाने वाले संभाग की जिम्मेदारी मिली है।


2010 बैच के आईएएस भास्कर लक्ष्यकार का मध्य प्रदेश से ही नाता है। उन्होंने एमपी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स में बीई की है और फिर पीएससी की परीक्षा पास कर आईएएस बने। तेज-तर्रार छवि के लक्ष्यकार अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी टिप्पणियों के लिए भी चर्चा में रहे हैं। उन्हें लंबे अरसे बाद फील्ड की जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले वे कभी इंदौर में पदस्थ नहीं रहे हैं।
विज्ञापन

 

सुदाम खाड़े 8 सितंबर को इंदौर के संभागायुक्त बने थे। हालांकि, कम समय होने के कारण वे इंदौर में ज्यादा उल्लेखनीय काम नहीं कर पाए। अब देखना है कि भास्कर इंदौर संभागायुक्त के तौर पर अपनी जिम्मेदारी कैसे निभाते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें