फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी से पुलिस की पूछताछ, रियल स्टेट दस्तावेजों की जांच तेज

Fri, 24 Jul 2026 09:47 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी से पुलिस ने जमीन और कंपनी से जुड़े मामलों में पूछताछ की। एनडीपीएस जांच के बाद सामने आए दस्तावेजों के आधार पर पुलिस कंपनियों, प्रॉपर्टी सौदों और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है। अधिकारियों ने जल्द नए खुलासों के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
janch
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के परिजनों से जुड़े मामलों में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी को पूछताछ के लिए बुलाया। पुलिस का कहना है कि 9 जुलाई से शुरू हुई जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर सभी संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, जांच में जिसका भी नाम सामने आएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


डीएसपी नरेंद्र सिंह रावत के मुताबिक, 9 जुलाई को एनडीपीएस एक्ट के तहत इरफान खान और संजय कौशल की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया। पूछताछ में नाना पटवारी सहित अन्य लोगों के नाम सामने आने पर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी। इसी दौरान जमीन से जुड़ी कथित धोखाधड़ी और ऑनलाइन सट्टे से संबंधित मामलों की भी जांच शुरू की गई। हाल ही में मानव गंगवानी को न्यायालय के आदेश पर 27 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Indore: इंदौर का डबलडेकर ब्रिज बना पिकनिक स्पाॅट, लोग रुककर बना रहे रील, ले रहे सेल्फी
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, भरत पटवारी और सुमित मंत्री 'क्रेस प्रायर' नामक कंपनी के निदेशक रहे हैं। इसी कंपनी और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच के सिलसिले में भरत पटवारी को तलब किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि वर्ष 2010 के बाद 'पटवारी रियल एस्टेट' नामक फर्म का संचालन शुरू हुआ, जिसके माध्यम से सुमित मंत्री को एक जमीन बेची गई थी। बाद में इस परियोजना का संचालन 'कृष्णन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड' के नाम से किया गया। पुलिस के अनुसार, शुरुआत में नाना पटवारी और भरत पटवारी इस कंपनी के निदेशक थे। बाद में भरत पटवारी के स्थान पर सतीश पटवारी को निदेशक बनाया गया। पूछताछ के दौरान यह जानकारी भी सामने आई कि नाना पटवारी एक प्रॉपर्टी कंपनी के निदेशक रह चुके हैं।
विज्ञापन


पुलिस अब संबंधित कंपनियों के दस्तावेज, जमीन के सौदों और वित्तीय लेनदेन की गहन जांच कर रही है। मूल शिकायत शुभम वैली कंपनी से जुड़े मामले की है, जिसमें सुमित पटेल का नाम भी सामने आया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नाना पटवारी और सुमित मंत्री के बीच हुए कथित समझौते तथा सुमित पटेल की भूमिका क्या रही। अधिकारियों का कहना है कि अब तक मिले सभी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही इस मामले में कुछ और महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें