फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर नगर निगम का पोर्टल नहीं चला, अग्रिम जलकर, संपत्तिकर भरने की तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई

Mon, 30 Jun 2025 06:26 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में पांच लाख से ज्यादा संपत्तिकर व जलकर के खाते हैै।  निगम अग्रिम टैक्स भरने वालों के लिए भी छूट देता है। अग्रिम टैक्स भरने की तिथि 30 जून थी, लेकिन अब उसे एक माह के लिए बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
नगर निगम काउंटर पर टैक्स जमा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम इंदौर ने अग्रिम संपत्तिकर और जलकर भरने की तिथि 30 जून तय की थी, लेकिन अंतिम दिन पोर्टल ठीक से नहीं चला। इस कारण जो शहरवासी व्यापार और नौकरी के सिलसिले में दूसरे शहरों में रहते हैं, उन्हें ऑनलाइन टैक्स भरने में काफी दिक्कतें आईं। पोर्टल खुल नहीं पा रहा था। इसके बाद मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने अग्रिम टैक्स जमा करने की तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी। जिन शहरवासियों ने अभी तक अग्रिम टैक्स नहीं भरा है, वे इस छूट का फायदा उठा सकते हैं। निगम अग्रिम टैक्स जमा करने पर 6.25 प्रतिशत की छूट देता है।

विज्ञापन


इंदौर में पांच लाख से ज्यादा संपत्तिकर और जलकर के खाते हैं। दोनों के टैक्स से नगर निगम को हर साल विकास कार्यों के लिए बड़ी राशि मिलती है। इसके अलावा निगम अग्रिम टैक्स भरने वालों को भी छूट देता है। अग्रिम टैक्स भरने की तिथि 30 जून थी, लेकिन अब उसे एक माह के लिए बढ़ा दिया गया है। सोमवार को इंदौर नगर निगम के काउंटरों पर टैक्स भरने वालों की भीड़ नजर आई।

दूसरे शहरों में रहने वाले लोगों ने ऑनलाइन टैक्स भी भरा, लेकिन ज्यादातर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पोर्टल ठीक से काम नहीं कर रहा था। इस कारण कई करदाता चाहकर भी टैक्स नहीं भर पाए। शाम तक टैक्स भरने की समस्या आई। राजस्व समिति प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने कहा कि अग्रिम कर के रूप में 30 जून तक 20 करोड़ रुपये का टैक्स जमा हुआ है।
विज्ञापन


31 जुलाई तक बढ़ाई तिथि
मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि जलकर व संपत्तिकर अग्रिम भरने वालों को एक माह तक अतिरिक्त छूट दी गई है। अब करदाता 31 जुलाई तक टैक्स भर सकते हैं। अगस्त तक नगर निगम खुद का पोर्टल भी शुरू कर देगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें