फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर के शराब ठेकेदार सूरज रजक ने की दो युवकों से मारपीट, केस दर्ज

Fri, 17 Oct 2025 07:42 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सूरज के खिलाफ अर्पित गुर्जर ने शिकायत की। दोनो बिचौली मर्दाना अंडर ब्रिज के पास से गुजर रहे थे। तभी टक्कर को लेकर विवाद हुआ। कार में से उतरे दो लोगों ने अर्पित व उसके दोस्त की डंडों से पिटाई कर दी। 
 
विज्ञापन
सूरज रजक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के शराब ठेकदार सूरज रजक के खिलाफ कनाडि़या पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया है। बीती रात सूरज का वाहन टकराने की बात पर दो दोस्तों से विवाद हुआ था। रजक अपने सुरक्षागार्ड के साथ कार में सवार था। सूरज ने उतर पर दोनों दोनों से विवाद किया।

 

बताते है कि इस दौरान हवाई फायर भी हुआ। मामला थाने तक पहुंचा। इस बीच सूरज के समर्थकों ने यह खबर उड़ाई कि सूरज पर हमला हुआ है। शुक्रवार को समर्थक कनाडि़या थाने के घेराव की तैयारी भी करने लगे थे। इस बीच कनाडि़या पुलिस ने सूरज के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।

 

सूरज के खिलाफ अर्पित गुर्जर ने शिकायत की। दोनो बिचौली मर्दाना अंडर ब्रिज के पास से गुजर रहे थे। तभी टक्कर को लेकर विवाद हुआ। कार में से उतरे दो लोगों ने अर्पित व उसके दोस्त की डंडों से पिटाई कर दी। अर्पित ने आरोप लगाया कि कार से उतर कर सूरज ने पिस्टल से फायर भी किया था।

विज्ञापन



अर्पित व उसका दोस्त मौके से भाग गए और कनाडि़या थाने में शिकायत की। उधर सूरज के समर्थकों का कहना है कि दोनों युवकों ने सूरज पर हमला बोला और सूरज ने ही पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूरज भाजपा विधायक रमेश मेंदोला का करीबी माना जाता है। पहले भी शराब सिंडिकेट के कुछ सदस्यों से इसका विवाद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें