फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: BJP कार्यकर्ता को हॉकी-डंडों से पीटकर मार डाला, 13 दिन बाद भी आरोपी को नहीं पकड़ पाई पुलिस

Fri, 17 Oct 2025 11:02 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के राजेंद्र नगर स्थित भीमनगर में पतंग उड़ाने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी द्वारा किए गए हमले में घायल बीजेपी कार्यकर्ता दिलीप तायडे की 13 दिन बाद एमवाय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन
दिलीप - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के भीमनगर में एक बीजेपी कार्यकर्ता की इलाज के दौरान मौत हो गई। 13 दिन पहले पतंग उड़ाने को लेकर हुए मामूली विवाद में पड़ोसी ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया था, जिसके बाद से वे एमवाय अस्पताल में भर्ती थे। गुरुवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: मप्र में बनेंगे 200 हेलीपैड, कॉलेज, हॉस्पिटल और होटलों पर उतरेंगे हेलीकॉप्टर

क्या था पूरा मामला?
मृतक की पहचान 52 वर्षीय दिलीप तायडे के रूप में हुई है, जो समाज सेवा के कार्यों से भी जुड़े थे। उनके भांजे प्रकाश के अनुसार, घटना 4 अक्टूबर की है। उस दिन दिलीप का बेटा पतंग उड़ा रहा था। दिलीप ने उसे समझाया कि पतंग की डोर से किसी को चोट लग सकती है, इसलिए सावधानी बरते।
विज्ञापन


पड़ोसी ने किया हॉकी-डंडे से हमला
पास में ही बैठे पड़ोसी रोशन खराटे को यह बात नागवार गुजरी और उसने दिलीप से बहस शुरू कर दी। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि रोशन अपने घर से हॉकी और डंडा ले आया और दिलीप पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में दिलीप के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

13 दिन बाद तोड़ा दम
घायल अवस्था में दिलीप को तुरंत एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और 13 दिनों तक संघर्ष करने के बाद गुरुवार की रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों का पुलिस पर आरोप
मृतक के परिवार का आरोप है कि घटना के बाद से ही आरोपी रोशन खराटे फरार है और पुलिस ने उसे अब तक गिरफ्तार नहीं किया है। उनका कहना है कि वे कई बार थाने के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। फिलहाल, पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें