फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर के नेता अभय दुबे को मिली दिल्ली राज्य के चुनाव की जिम्मेदारी

Fri, 04 Oct 2024 08:10 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर निवासी अभय दुबे दिल्ली चुनाव में बतौर प्रवक्ता अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। लोकसभा चुनाव में अभय को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई थी।इसके बाद अभय को दिल्ली जैसे महत्वपूर्ण राज्य में आजमाया जाएगा।
विज्ञापन
दुबे को दिल्ली चुनाव की जिम्मेदारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे को कांग्रेस ने दिल्ली राज्य के विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी दी है। अगले साल फरवरी में दिल्ली की 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव होना है। जिसके लिए कांग्रेस ने भी कमर कसी है। कांग्रेस के कई नेता दिल्ली चुनाव में सक्रिय रहेंगे।

विज्ञापन

 

इंदौर निवासी अभय दुबे दिल्ली चुनाव में बतौर प्रवक्ता अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। लोकसभा चुनाव में अभय को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई थी। वहां आए परिणामों से कांग्रेस पार्टी संतुष्ट है। इसके बाद अभय को दिल्ली जैसे महत्वपूर्ण राज्य में आजमाया जाएगा।
 

इंदौर से तय किया दिल्ली तक का सफर

अभय दुबे पंद्रह साल पहले इंदौर शहर कांग्रेस के प्रवक्ता थे। अपनी कार्यशैली और बेबाक बयानों के कारण वे अक्सर चर्चा में रहते है। इंदौर के दिग्गज कांग्रेस नेता महेश जोशी की सलाह पर वे भोपाल की राजनीति में सक्रिय हुए।

विज्ञापन


इसके बाद दिल्ली के केंद्रीय पदाधिकारियों की नजर उन पर पड़ी और वे केंद्रीय राजनीति से जुड़े गए। बीते सात वर्षों से वे केंद्रीय मीडिया विभाग के अलग-अलग पदों पर रह चुके है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें