फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर की फ्लाइट लेट, यात्रियों को नागपुर में नाश्ते में दिए एक्सपायरी बिस्किट

Sat, 19 Oct 2024 03:37 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

यात्रियों को एक घंटे से अधिक का समय हो गया तो उन्होंने फिर स्टाॅप से देरी का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि दो से तीन घंटे के बाद विमान इंदौर के लिए रवाना होगा। इससे यात्री भड़क गए और अफसरों पर नाराज होने लगे।
विज्ञापन
नागपुर विमानतल पर यात्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागपुर से इंदौर आने के लिए इंडिगो की उड़ान का इंतजार कर रहे यात्रियों को विमानलत पर इंडिगो एयरलाइंस प्रबंधन ने एक्सपायरी बिस्किट दिए। उड़ान लेट होने से परेशान यात्री एक्सायरी बिस्किट देखकर और नाराज हो गए। जब अफसरों को इसका पता चला तो उन्होंने खेद जताया। नागपुर की उड़ान इंदौर में चार घंटे देरी से पहुंची।

 

नागपुर से इंदौर के लिए सुबह इंडिगो की उड़ान 8.45 बजे उड़ान भरती है और सुबह दस बजे इंदौर पहुंच जाती है, लेकिन सुबह जब यात्री नागपुर एयरपोर्ट पहुंचे तो तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए एयर लाइंस कंपनी के स्टाॅफ ने उड़ान लेट होने की जानकारी दी।

विज्ञापन




जब यात्रियों को एक घंटे से अधिक का समय हो गया तो उन्होंने फिर स्टाॅप से देरी का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि दो से तीन घंटे के बाद विमान इंदौर के लिए रवाना होगा। इससे यात्री भड़क गए और अफसरों पर नाराज होने लगे। यात्रियों का गुस्सा शांत कर करने के लिए यात्रियों को बिस्टिक के पैकेट दिए।

 

कुछ यात्री खा चुके थे बिस्किट

 

यात्रियों को दिए गए बिस्टिक की पैकिंग पर जब एक यात्री की नजर पड़ी तो देखा कि उस पर एक माह पहले की एक्पायरी डेट लिखी है। उन्होंने इस बारे में स्टाॅफ को  शिकायत की । तब तक कुछ यात्री बिस्किट खा चुके थे। स्टाॅफ की इस लापरवाही से कुछ यात्री और नाराज हो गए। उन्होंने इसकी शिकायत की। इसके बाद कंपनी के अफसरों ने खेद जताया और कहा तय मानकों के साथ नाश्ता देने में गलती हुई। इंदौर के लिए तीन घंटे की देरी से दोपहर 12 बजे विमान ने उड़ान भरी और सवा बजे इंदौर पहुंचा।

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें