फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: रेल बजट में मध्य प्रदेश को पिछले बजट से 23 प्रतिशत ज्यादा राशि, सबसे ज्यादा इंदौर को

Tue, 04 Feb 2025 07:05 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इस बार बजट में इंदौर से जुडी सभी परियोजनाओं के लिए भरपूर प्रावधान किया गया है। काम के साथ साथ तत्काल राशि जारी कर दी जाएगी। इंदौर की परियोजनाओं के लिए इस बार अभी तक का सर्वाधिक 5200 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
इंदौर को रेल बजट में सबसे ज्यादा राशि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल बजट में मध्य प्रदेश को इस बार 14 हजार करोड़ रुपये की राशि मिली है। पिछले साल के बजट की तुलना में यह 23 प्रतिशत अधिक है। प्रदेश में सबसे ज्यादा राशि इंदौर और उसके आसपास के प्रोजेक्टों को मिली है। इंदौर संभाग के प्रोजेक्टों पर रेल विभाग इस बार 5 हजार 200 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसमें मनमाड़ और इंदौर रेलवे स्टेशन जैसे प्रोजेक्ट शामिल है।

 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यों को  आवंटित बजट की जानकारी साझा की। जिसमें बताया गया कि मध्य प्रदेश को 14 हजार 745 करोड़ रुपये आवंटित होंगे। ग्वालियर, सतना, खजुराहो, बीना, जबलपुर और इंदौर के स्टेशनों पर 1950 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पिछले साल लोकसभा चुनाव के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली इन स्टेशनों का भूमिपूजन किया था। इस साल इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन का काम भी गति पकड़ेगा।

 

इस बार बजट में इंदौर से जुडी सभी परियोजनाओं के लिए भरपूर प्रावधान किया गया है। काम के साथ साथ तत्काल राशि जारी कर दी जाएगी। इंदौर की परियोजनाओं के लिए इस बार अभी तक का सर्वाधिक 5200 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है। इंदौर रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट के समकक्ष बनाए जाने के लिए 480 करोड़ रुपये रिडेवल्पमेंट के लिए अलग से रखे गए हैं।

विज्ञापन

 

सांसद शंकर लालवानी ने दिल्ली से बताया कि वे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले थे। वैष्णव ने उन्हें बताया कि इस बार परियोजनाओं के लिए निश्चित राशि रखने के बजाय जैसे - जैसे काम होते जाएगा, भुगतान भी लगातार किया जाएगा, इस तरह की गाइडलाइन बनाई गई है ताकि किसी भी मद में अनुपयोगी पैसा लैप्स न हो।

 

सांसद लालवानी ने बताया कि इंदौर - खंडवा गेज कन्वर्शन, इंदौर - दाहोद, इंदौर - बुधनी के साथ साथ इंदौर - मनमाड़ नई लाईन के लिए भी पर्याप्त राशि का प्रावधान किया गया है। इसके साथ सभी रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें