फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: बैठक में नगरीय प्रशासन मंत्री विजयवर्गीय ने कहा-इंदौर मास्टर प्लान का ड्राफ्ट तीन माह में तैयार होगा

Fri, 15 Mar 2024 08:57 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि इंदौर के सुनियोजित विकास के लिए सभी निर्माण एजेंसियों को मिलकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने शहर के सभी विकास कार्यों को टाइम-फ्रेम में पूरा किए जाने के भी निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
इंदौर के विकास को लेकर बैठक आयोजित की गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के मास्टर प्लान के ड्राफ्ट की समयसीमा तय हो गई है। इस साल जून तक इसे तैयार कर लिया जाएगा। इसके बाद उसका प्रकाशन किया जाएगा और दावे आपत्तियां आंमत्रित की जाएगी।

विज्ञापन


इंदौर के विकास को लेकर भोपाल में आयोजित बैठक में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर को वर्ल्ड क्लॉस सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। स्वच्छतम शहर की निरंतरता को रखते हुए शहर का विकास किया जाएगा। महानगरीय क्षेत्र में ग्रोथ सेंटर एवं सेटेलाइट टाउन का विकास किया जाएगा।

मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि इंदौर के सुनियोजित विकास के लिए सभी निर्माण एजेंसियों को मिलकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने शहर के सभी विकास कार्यों को टाइम-फ्रेम में पूरा किए जाने के भी निर्देश दिए।

विजयवर्गीय ने कहा कि विकास के लिये टीडीआर काउंसिल बनाई जा सकती है। इसमें नगर निगम और नगर तथा ग्राम निवेश के अधिकारियों को शामिल किया जा सकता है।

मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि शहर के विकास के साथ व्यवस्थित ट्रेफिक होना भी जरूरी है। इसके लिये ट्रेफिक मैनेजमेंट प्लॉन बनाने के लिये अनुभवी कंपनियों की मदद ली जाए। बैठक में जल-संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, मेयर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेन्द्र हार्डिया, मधु वर्मा, रमेश मेंदोला और गोलू शुक्ला भी मौजूद थे। बैठक में नगर निगम के संचालन में आ रही आर्थिक परेशानी का जिक्र भी हुआ। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर के लिए राज्य सरकार पर्याप्त राशि देगी,लेकिन निगम भी अपना बकाया वसूले।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें