फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News:मेहमानों से नहीं कमाएंगे इंदौर के होटल, कम टैरिफ में देंगे रूम

Sun, 20 Nov 2022 06:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

प्रवासी सम्मेलन विभाग के प्रभारी मनीष सिंह से होटल संचालकों ने मुलाकात की और कहा कि हमनें प्रवासी सम्मेलन के मेहमानों के लिए साढ़े तीन हजार कमरे रखे है।

विज्ञापन
आयोजन स्थल के आसपास शुरू विकास कार्य - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी ब्याह, पर्यटन के कारण दिसंबर जनवरी में शहर के होटलों की बुकिंग अच्छी खासी है और चार माह पहले की तुलना में टैरिफ भी बढ़ा हुआ है,लेकिन शहर के होटल संचालको ने तय किया है कि प्रवासी सम्मेलन के दौरान वे कम टैरिफ पर ही रूम देंगे। थ्री स्टार होटल का रूम 3 हजार रुपये पांच सितारा होटलों के रूम अधिकमत पांच से सात हजार रुपये में मिल जाएंगे। सबसे बड़े इवेंट को देखते हुए जनवरी में होटलों की बुकिंग पर रोक लगा दी गई थी। जिसे दो तीन दिन बाद हटा लिया जाएगा। प्रवासी सम्मेलन विभाग के प्रभारी मनीष सिंह से होटल संचालकों ने मुलाकात की और कहा कि हमनें प्रवासी सम्मेलन के मेहमानों के लिए साढ़े तीन हजार कमरे रखे है। जरुरत होने  पर और भी रूम दे दिए जाएंगे। जनवरी के तीसरे सप्ताह में शहर में विवाह भी काफी है और होटलों में उनके कमरे भी बुक हो रहे है। इसे देखते हुए पहले जनवरी माह की प्री बुकिंग नहीं करने के निर्देश होटल संचालकों को मिले थे। उधर कुछ उद्गोपतियों ने यह प्रस्ताव भी दिया है कि वे कुछ मेहमानों को उनके घरों में रुकवान के लिए भी तैयार है।

सम्मेलन के लिए नही बढ़ाया टैरिफ

इंदौर होटल एसोसिएशन और अफसरों की बैठक में बुकिंग का मुद्दा उठा था। एसोसिएशन अध्यक्ष सुमित सूरी ने कहा कि जनवरी में प्रवासी सम्मेलन के होटल टैरिफ नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है। अक्टूबर नंवबर के टैरिफ के हिसाब से ही रूम दिए जाएंगे। शहर के होटल संचालक भी शहर की ब्रांडिंग करने वाले इस इवेंट व्यावसायिक दृष्टि से नहीं ले रहे है। 15 हजार से लेकर तीन हजार रुपये तक के टैरिफ में सेवन स्टार से फाइव स्टार होटल के रूम दिए जाएंगे,जबकि अभी सीजन रहता है और टैरिफ 20 प्रतिशत तक बढ़ा हुुआ रहता है।

आयोजन स्थल के आसपास शुरू विकास कार्य

विज्ञापन

प्रवासी सम्मेलन ब्रिलियन्ट कन्वेंशन सेंटर में होना है। बापट चौराहा से सेंटर तक की सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। यहां डिवाइडर भी बनाए जा रहे है। यहां के नाले के आसपास भी रिटेनिंग वाल बनाने का काम शुरू हो गया है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें