फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: हनी सिंह के शो का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, आयोजकों को निगम में 15 लाख रु. जमा कराने का निर्देश

Wed, 12 Mar 2025 06:50 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

टिकटों की बिक्री के आधार पर 50 लाख रुपये का टैक्स होना बताया गया था, लेकिन आयोजकों ने इस पर आपत्ति ली और हाईकोर्ट की शरण ली। हाई कोर्ट ने शो करने वाली तीन आयोजक कंपनियों को पाँच -पाँच लाख रूपए इंदौर नगर पालिक निगम को सशर्त जमा करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
नगर निगम ने शो का सामान जब्त किया था। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में हुए सिंगर हनी सिंह के शो के मनोरंजन कर विवाद में नया मोड़ आ गया है। नगर निगम द्वारा एक करोड़ का सामान जब्त करने के बाद आयोजकों ने हाईकोर्ट की शरण ली थी, लेकिन कोर्ट ने आयोजकों को पांच-पांच लाख जमा करने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


इंदौर में गत दिनों हनी सिंह का शो बाइपास स्थित एक मैदान में आयोजित किया गया था। शो होने से पहले ही नगर निगम ने सख्त रवैया अपनाते हुए अफसरों को टैक्स चुकाए बगैर अनुमति नहीं देने के लिए पत्र लिख दिया था। इसके बाद आयोजकों ने नगर निगम में 7 लाख 85 हजार रुपये जमा करा दिए थे। लेकिन, टिकट बिक्री के आधार पर नगर निगम ने 50 लाख रुपये के मनोरंजन कर की डिमांड की थी, लेकिन आयोजकों की तरफ से बचा टैक्स नहीं चुकाया गया। इसके बाद नगर निगम ने कार्यक्रम के बाद रविवार सुबह साउंड सिस्टम और महंगे उपकरण जब्त कर लिए थे। बकाया कर राशि वसूलने के लिए निगम ने यह एक्शन लिया था।

इससे जुड़ी खबर पढ़ें-हनी सिंह के शो में कम मिला मनोरंजन कर, नगर निगम ने तीन ट्रक साउंड सिस्टम और एलईडी जब्त की

10 फीसदी लगता है मनोरंजन कर
इस तरह के शो में टिकट बिक्री का 10 प्रतिशत मनोरंजन कर नगर निगम वसूलता है। टिकटों की बिक्री के आधार पर 50 लाख रुपये का टैक्स होना बताया गया था, लेकिन आयोजकों ने इस पर आपत्ति ली और हाईकोर्ट की शरण ली थी। अब हाई कोर्ट ने शो कराने वाली तीन आयोजक कंपनियों को पांच-पांच लाख रुपये इंदौर नगर पालिक निगम के खाते में सशर्त जमा करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सप्ताह भर में शो की ऑडिट रिपोर्ट भी जमा करने को कहा है। नगर निगम ने अभी तक आयोजकों को जब्त सामान नहीं लौटाया है। 

विज्ञापन

बता दें, इंदौर में तीन माह पहले गायक दिलजीत दोसांझ के शो के मामले में नगर निगम खाली हाथ था। इस शो का टैक्स नहीं मिला था, इसलिए इस बार टैक्स को लेकर सख्त रवैया अपनाया गया।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें