फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cryptocurrency Frauds: इंदौर की युवती से ठगे 14 लाख रुपए, पार्ट टाइम जाब के टेलिग्राम चैनल से फंसाया

Tue, 03 Oct 2023 08:28 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आरोपियों ने क्रिप्टो करंसी में निवेश करने का झांसा दिया और अलग-अलग खातों में रुपए जमा करवाते गए। उन्होंने युवती को टेलिग्राम चैनल के माध्यम से झांसे में लिया। 
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में साइबर फ्राड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जालसाज आनलाइन माध्यमों से आम लोगों को फंसाकर पैसे लूट लेते हैं और अधिकांश मामलों में पैसे भी वापस नहीं मिल पाते हैं। हाल ही में इंदौर की एक युवती से साइबर ठग गिरोह ने 14 लाख 53 हजार रुपए ठग लिए। आरोपियों ने क्रिप्टो करंसी में निवेश करने का झांसा दिया और अलग-अलग खातों में रुपए जमा करवाते गए। उन्होंने युवती को टेलिग्राम चैनल के माध्यम से झांसे में लिया। 
विज्ञापन


पार्ट टाइम जाब के नाम पर फंसाया
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) से एमकाम कर चुकी विजेता निजी कंपनी में आपरेशन विभाग में कार्य करती है। तुकोगंज टीआइ जितेंद्र यादव ने बताया कि साउथ तुकोगंज निवासी विजेता विनोद बाथम द्वारा शिकायत दर्ज करवाई है। उसने पुलिस को बताया कि 29 मई को विदेशी नंबर से उसे वाट्सएप पर मैसेज आया था। विजेता ने बताया कि आरोपित ने खुद को एचआर डील कंपनी का सदस्य बताया। इसके बाद उसे पार्ट टाइम जाब का प्रलोभन दिया। 

शुरू में फायदा दिखाया बाद में लूट लिया
आरोपित ने एक लिंक के माध्यम से एचआर डील ग्रुप से एड कर लिया। शुरुआत में युवती के खाते में रुपए जमा करवाए और इसके झूठे प्रलोभन दिए। आरोपियों ने युवती को क्रिप्टो करंसी में रुपए कमाने का झांसा दिया और अलग-अलग खातों में 14 लाख 53345 रुपए जमा करवा लिए। युवती से कहा गया था कि निवेश के बाद उसे बहुत फायदा होगा लेकिन जब पैसे नहीं आए तो उसने शिकायत करना शुरू की। इस पर भी साइबर फ्राड वाले उसे कुछ दिन तक बेवकूफ बनाते रहे। अंत में युवती ने साइबर पुलिस में अपने साथ हुए फ्राड की शिकायत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें