फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: जीएनटी मार्केट में आग से चार दुकानें और दो पीठे खाक, सात घंटे की मशक्कत के बाद बुझी

Mon, 19 Sep 2022 09:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के प्रसिद्ध जीएनटी मार्केट में आग लग गई। हादसा सोमवार तड़के हुआ था। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। लपटें काफी दूर से देखी जा सकती थीं।
विज्ञापन
इंदौर के जीएनटी मार्केट में आग लगने की घटना हुई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। लकड़ी के बाजार जीएनटी मार्केट में आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। आग ने चार दुकानों और दो पीठों को चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड को सात घंटे आग पर काबू पाने में लग गए। आग लगने के कारण अस्पष्ट हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार तड़के हुआ था। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद एसपी सहित अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। बताया गया कि पीठे में लकड़ी की बल्लियों के साथ बड़े पाट रखे हुए थे। आगे की दुकानों में खिड़की दरवाजे बनाने का काम किया जाता है। इससे आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया था। लपटें काफी दूर से देखी जा सकती थीं।

फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने बताया कि आग बड़ी थी। तमाम प्रयासों के बाद भी करीब सात घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका है। सुबह चार बजे से 11 बजे तक कोशिश करते रहे। आग अगर और बढ़ती तो कई दुकानों को चपेट में ले लती। बताया जा रहा है कि आग से  दुकानों में रखा सामान पूरी तरह से जल गया। मार्केट में पीठे और दुकानें बादल सिंह, सुरेश शर्मा और अशोक साहू के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें