फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: मशहूर रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा था कीड़े लगा खाना, फ्रीजर में शाकाहारी और मांसाहारी एक साथ

Wed, 30 Sep 2026 08:19 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने निपानिया स्थित रोमियो लेन और खातीवाला टैंक स्थित मोमोज सेंटर पर कार्रवाई कर निर्माण रुकवाया। कीड़े लगे खाद्य पदार्थ नष्ट कराए गए और कई सैंपल भोपाल लैब भेजे गए। दोनों जगह बिना वैध लाइसेंस और भारी गंदगी में काम चल रहा था।
विज्ञापन
खाद्य विभाग का छापा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों पर दबिश दी है। जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर दोनों स्थानों पर खाद्य पदार्थों के निर्माण और सप्लाई के काम को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन


रोमियो लेन के किचन में मिलीं कई गंभीर अनियमितताएं
पहली कार्रवाई एबी रोड निपानिया स्थित हाई स्ट्रीट अपोलो के ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी यानी रोमियो लेन में की गई। खाद्य सुरक्षा टीम जब निरीक्षण के लिए पहुंची तो वहां होटल के जनरल मैनेजर अमोघ शरण मौजूद थे। जांच में पाया गया कि किचन के फ्रीजर में शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों को एक साथ रखा गया था, जो कि खाद्य सुरक्षा मानकों का सीधा उल्लंघन है। इसके अलावा खाद्य पदार्थों की उचित टैगिंग भी नहीं की गई थी।

कीटग्रस्त खाद्य सामग्री को मौके पर कराया गया नष्ट
निरीक्षण के दौरान किचन में रखी खसखस और मशरूम पुराने तथा कीटग्रस्त पाए गए, जिन्हें टीम ने तुरंत मौके पर ही नष्ट करवा दिया। परिसर में न तो पानी की जांच रिपोर्ट मौजूद थी और न ही खाद्य निर्माण में लगे कर्मियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र दिखाए जा सके। इसके साथ ही खाद्य पदार्थों के भंडारण में नियमों का पालन भी नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन


खाद्य लाइसेंस की अवधि समाप्त होने पर निर्माण कार्य बंद
कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से पनीर, दही, मूंगफली दाना, खड़ा धनिया और ग्लास वर्मीसेली के पांच नमूने लिए। इन सभी सैंपलों को विस्तृत जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि प्रतिष्ठान का खाद्य लाइसेंस समाप्त हो चुका था। इसके बाद प्रशासन ने किचन में खाद्य निर्माण के काम को तुरंत रुकवा दिया।

बिना लाइसेंस चल रहे मोमोज सेंटर पर गिरी गाज
दूसरी कार्रवाई खातीवाला टैंक की बैराठी कॉलोनी स्थित गोस्वामी मोमोज पर की गई। शिकायत मिलने पर पहुंची टीम ने पाया कि संचालक पंकज गिरी बिना किसी खाद्य लाइसेंस के मोमोज का निर्माण कर रहे थे। यहां से मोमोज बनाकर सीधे बेचने के साथ-साथ शहर के अन्य विक्रेताओं को भी सप्लाई किए जा रहे थे।

अत्यधिक गंदगी के बीच बनाए जा रहे थे मोमोज
निरीक्षण के दौरान निर्माण कक्ष के बाहर और बैक लाइन क्षेत्र में भारी गंदगी पाई गई। संचालक द्वारा मौके पर कोई भी आवश्यक दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं किए गए। नियमों के उल्लंघन और गंदगी को देखते हुए टीम ने तुरंत मोमोज का निर्माण बंद कराया और मौके से पनीर मोमोज तथा चीज मोमोज के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें