फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Flight: प्लेन में ही सोते रहे यात्री, देर रात इंदौर पहुंचने वाली फ्लाइट अलसुबह पहुंची

Mon, 20 Nov 2023 01:33 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

अहमदाबाद फ्लाइट की वजह से पुणे फ्लाइट में हुई देरी, एयरपोर्ट से सुबह घरों के लिए रवाना हुए यात्री। 
 
विज्ञापन
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर से पुणे जाकर वापस आने वाली उड़ान इतनी लेट हो गई कि देर रात की जगह अलसुबह इंदौर पहुंची। इंडिगो एयर लाइंस की यह फ्लाइट पिछले कुछ दिनों से लगातार लेट चल रही है। रविवार रात भी यह उड़ान देर से रवाना हुई और देर रात आने के बजाय अलसुबह इंदौर पहुंची। इसके कारण परेशान यात्री सुबह अपने घर पहुंच सके। 
विज्ञापन


सुबह घरों के लिए रवाना हुए यात्री
विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक इंडिगो एयर लाइंस की फ्लाइट (6ई-147/284) रात 11.50 बजे इंदौर से पुणे जाती है और रात 2.55 बजे वापस इंदौर आती है, लेकिन कल यह फ्लाइट इंदौर से रात 2.12 बजे रवाना हुई और सुबह 4.45 बजे इंदौर पहुंची। इसके बाद 5.30 बजे तक यात्री एयरपोर्ट से बाहर निकले और घरों के लिए रवाना हुए। 

अहमदाबाद फ्लाइट की वजह से हुई देरी
अधिकारियों ने बताया कि इंडिगो की ही अहमदाबाद से रात 11.55 बजे आने वाली फ्लाइट 11.55 पुणे जाती है। रविवार रात अहमदाबाद से आने वाली फ्लाइट 1.34 बजे इंदौर पहुंची थी, जिसके कारण पुणे की जाने और आने वाली उड़ानें लेट हुई। इसके चलते अहमदाबाद और पुणे के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें