फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: केमिकल फैक्टरी में लगी आग, आधा किलोमीटर दूर से नजर आ रही थी लपटें

Mon, 08 Sep 2025 11:03 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

फैक्टरी में केमिकल के बड़े ड्रम भरे थे, जो धमाके के साथ फूटे। फैक्टरी में शेड लगे होने के कारण आग की लपटों पर ठीक से पानी नहीं जा रहा था। फायर ब्रिगेड अमले ने जैसे-तैसे शेड को हटाया और फिर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे।
विज्ञापन
फैक्टरी में भीषण आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के पालदा क्षेत्र की एक केमिकल फैक्टरी में सोमवार रात भीषण आग लग गई। लपटें आधा किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थी। जानकारी मिलने की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन आग काफी फैल चुकी थी।

 

उस पर काबू पाने में अमले को मुश्किल आने लगी। तीन घंटे में दस टैंकर पानी की बौछार मारने के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। यह अग्नि हादसा पालदा की शक्ति फैक्टरी में हुआ। इस फैक्टरी में साबुन व खाद में डालने वाला केमिकल तैयार होता है।

विज्ञापन

 

फैक्टरी में केमिकल के बड़े ड्रम भरे थे, जो धमाके के साथ फूटे। फैक्टरी में शेड लगे होने के कारण आग की लपटों पर ठीक से पानी नहीं जा रहा था। फायर ब्रिगेड अमले ने जैसे-तैसे शेड को हटाया और फिर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे। आग के कारण लाखों रुपये का फैक्टरी में रखा सामान जल गया है। आग लगने की वजह पता नहीं चली। संभवत: शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें