फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर के अहिल्या पथ के विरोध में किसान बैठे धरने पर, बोले- खत्म करो किसान विरोधी योजना

Fri, 25 Oct 2024 07:09 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

अफसरों ने किसानों से कहा कि प्राधिकरण जमीन मालिकों को 50 प्रतिशत विकसित प्लाॅट देता है। स्कीम के लागू होने से जमीनों के भाव बढ़ेंगे तो किसानों को ही फायदा होगा। अब प्राधिकरण कम समय में योजना पर काम शुरू कर देता है, लेकिन योजना रद्द करने पर अड़े रहे।
विज्ञापन
किसानों ने प्राधिकरण कार्यालय का घेराव कर दिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा उज्जैन रोड के पास लागू की गई अहिल्या पथ में कई किसानों की जमीन जाएगी। इसके चलते किसानों ने इस योजन का विरोध शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को किसानों ने प्राधिकरण कार्यालय का घेराव कर दिया। नारेबाजी करते हुए वे एक घंटे तक धरने पर बैठे। किसानों का कहना था कि लंबे समय तक प्राधिकरण योजना पर काम नहीं करता और किसानों की जमीनें अटका दी जाती है। पहले प्राधिकरण दूसरी स्कीमों को पूरा करे।

 

बड़ी संख्या में किसान हाथों में तख्तियां लेकर पैदल प्राधिकरण कार्यालय पहुंचे। तख्तियों पर लिखा था- अहिल्या पथ योजना रद्द करो। भूमाफिया को लाभ किसानों को घाटा मत दो। धरने को कई किसानों ने संबोधित भी किया। किसानों का कहना था कि सैकड़ों एकड़ जमीन प्राधिकरण इस योजना के लिए अधिगृहित करेगा।

 

पहले योजना को लेकर किसानों को विश्वास में नहीं लिया गया और अचानक योजना लागू कर दी। राजनेता व भूमाफिया को इस योजना की भनक पहले से लग गई थी। उन्होंने कम दामों में योजना के आसपास जमीन खरीद ली और किसानों पर भी जमीन सस्ते दामों पर बेचने के लिए दबाव बना रहे है।


अफसरों ने किसानों से कहा कि प्राधिकरण जमीन मालिकों को 50 प्रतिशत विकसित प्लाॅट देता है। स्कीम के लागू होने से जमीनों के भाव बढ़ेंगे तो किसानों को ही फायदा होगा। अब प्राधिकरण कम समय में योजना पर काम शुरू कर देता है, लेकिन योजना रद्द करने पर अड़े रहे।

 

15 किलोमीटर लंबी सड़क बनेगी

अहिल्या पथ 15 किलोमीटर का होगा। जिसके दोनों तरफ बड़े प्लाॅट विकसित किए जाएंगे। ढाई सौ फीट की सड़क को आदर्श सड़क के रुप में बनाया जाएगा। इस योजना पर प्राधिकरण पांच सौ करोड़ रुपये खर्च कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें