फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर पहुंची डबल डेकर बस, एक साथ 60 यात्री कर सकेंगे सफर, एक माह होगा ट्रायल रन

Sun, 20 Oct 2024 12:23 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

 बस की ऊंचाई 15 फीट है। बस में एक साथ साठ यात्री सफर कर सकते है। डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस का संचालन एआईसीटीएसएल करेगा। बस की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण बस चौड़े मार्गों पर ज्यादा उपयोगी साबित होगी।
विज्ञापन
डबल डेकर बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर की सड़कों पर अब डबल डेकर बसें शहरवासियों को नजर आएगी। फिलहाल ट्रायल रन के लिए एक बस इंदौर पहुंच चुकी है। एक माह तक इस बस का ट्रायल रन होगा। इसके बाद इसके रुट तय होंगे।

विज्ञापन


शहर के पर्यटन स्थलों से जुड़े रुटों पर यह बस चलाई जा सकती है। इस तरह की बसें मुबंई में काफी चलती है। इंदौर में पहली बार डबल डेकर बस चलेगी। पहला रुट इस बस का एआईसीटीएसएल से स्कीम-140, खजराना चौराह, रोबट चौराहा तय किया गया है। शहर के अलग-अलग रूटों पर एक माह तक इस बस का ट्रायल रन होगा।

 

15 फीट है बस की ऊंचाई

 

इस बस की ऊंचाई 15 फीट है। बस में एक साथ साठ यात्री सफर कर सकते है। डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस का संचालन एआईसीटीएसएल करेगा। बस की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण बस चौड़े मार्गों पर ज्यादा उपयोगी साबित होगी, क्योकि शहर के पुराने इलाकों में बिजली के तार, केबल बस के उपरी हिस्से से टकराने का खतरा रहेगा।

 

यह है डबल डेकर बस की खासियत

देश की अशोक लीलेंड कंपनी ने डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस तैयार की है। आम बसों की तुलना में इसके दरवाजे चौड़े है। बस को हल्की एल्यूमिनियम बाॅडी में बनाया गया है। दो सीढि़यों के अलावा आपात कालीन द्वारा भी बस में रहेंगे। एक बार चार्ज होने पर यह बस ढाई सौ किलोमीटर तक चल सकती है। यात्रियों के लिए दोनो हिस्सों में आरामदायक सीटें और चौड़े शीशों वाली खिड़कियां बस में है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें