फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: निर्देशक अभिनय देशमुख बोले- मध्य प्रदेश में हर भाषा की फिल्में बनना चाहिए

Sun, 08 Feb 2026 12:09 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

क्षेत्रीय सिनेमा अब केवल सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि सशक्त कंटेंट के दम पर अपनी पहचान वैश्विक स्तर पर बना रहा है। इसी विचार को साझा करने के लिए निर्देशक अभिनय देशमुख और मशहूर अभिनेता हितेन तेजवानी ने 'अमर उजाला' से चर्चा की।
विज्ञापन
अभिनय देशमुख व हितेन तेजवानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 गुजराती फिल्म 'पतकी' के प्रचार के सिलसिले में इंदौर आए निर्देशक अभिनय देशमुख ने कहा कि गुजराती, मराठी या भोजपुरी सिनेमा हो, मैं सभी भाषाई फिल्मों का सम्मान करता हूं। मैं किसी भी भाषा को बाधा नहीं मानता हूं। यह एक शुरुआत की तरह है। दर्शक अच्छा कंटेंट देखता है, भाषा नहीं। यदि मेहनत अच्छी है तो सफलता मिलेगी।

विज्ञापन


अभिनय इंदौर के ही निवासी हैं और इंदौर में थिएटर करने के बाद मराठी फिल्मों से जुड़ गए। उन्होंने कहा कि गुजरात के अहमदाबाद में गुजराती इंडस्ट्री है। मुझे अफसोस होता है कि मध्य प्रदेश हिंदी भाषी पट्टी है, फिर भी एमपी में हिंदी सिनेमा अभी उस तरीके से नहीं पनप रहा है, जबकि यहां हर भाषा के लोग रहते हैं। मध्य प्रदेश ऐसा राज्य बने, जहां हर भाषा की फिल्में बनें।

अच्छा कंटेंट पसंद : तेजवानी
फिल्म अभिनेता और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कुटुंब' और 'पवित्र रिश्ता' जैसे टीवी सीरियलों में काम कर चुके हितेन तेजवानी ने कहा कि अच्छा कंटेंट किसी भी भाषा में हो, वह पसंद किया जाता है। भाषाई फिल्मों में भी अब अच्छी मेहनत हो रही है। युवाओं के फिल्म इंडस्ट्री में आने के बारे में उन्होंने कहा कि अच्छी कहानी के साथ सब जुड़ना चाहते हैं। अब लोग मुंबई सिर्फ एक्टर बनने नहीं आते हैं। वे देखते हैं कि फिल्म के किस रोल में वे फिट बैठते हैं। अब फिल्म की स्क्रिप्ट ही असली हीरो है। उन्होंने कहा कि हमारी फिल्म इंडस्ट्री में काफी प्रतिस्पर्धा है, क्योंकि यहाँ प्रतिभाएं भरी पड़ी हैं। युवा यदि इस इंडस्ट्री से जुड़ना चाहते हैं तो पूरी तैयारी से आएं। उन्हें अपनी खामियों का पता होना चाहिए। खुद को प्रैक्टिकल बनाएं, तभी इस इंडस्ट्री में आप टिक पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें