आज सुबह 5 बजे से इंदौर के नेहरू स्टेडियम से ‘यूथ वॉक-2026’ शुरू हुई। इंदौर में हुई इस युवा नशा-उन्मूलन जागरूकता वॉक ने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (लंदन) में अपना नाम दर्ज कराया है। आयोजन में लगभग 10 हजार युवाओं ने हिस्सा लिया, जिससे नशा विरोधी जन-जागरूकता के क्षेत्र में यह कार्यक्रम एक विश्व रिकॉर्ड बन गया। 3 किलोमीटर लंबी यह वॉक नेहरू स्टेडियम से सुबह 9 बजे शुरू हुई। इसे लेकर यातायात पुलिस ने शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया। इस आयोजन में शामिल होने के लिए हजारों युवा पहुंचे।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव, बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला सहित कई अतिथियों ने शिरकत की। इस अवसर पर खगेंद्र भार्गव ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की लगभग 50 प्रतिशत आबादी युवा है और इसी कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के युवाओं को नशे की लत में फंसाकर कमजोर करने की साजिशें की जा रही हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।
यह भी पढ़ें
स्वच्छता में नंबर वन बनने के लिए फिर मैदान में, मेयर ने बस स्टैंड पर जाकर साफ किए रेड स्पाॅट
यातायात सुबह 5 बजे से डायवर्ट रहा
देवास, खंडवा और खरगोन रूट की बसों के बदले रास्ते
देवास से आकर सरवटे बस स्टैंड जाने वाली बसों को पीपल्याहाना, कृषि कॉलेज, डेली कॉलेज, आजाद नगर गोल चौराहा, नवलखा, अग्रसेन से छावनी अनाज मंडी रोड और गुजराती कॉलेज होते हुए भेजा गया। खंडवा और खरगोन की बसें नवलखा से अग्रसेन, छावनी अनाज मंडी रोड और अर्जुन प्याऊ होते हुए सरवटे पहुंची। सरवटे बस स्टैंड से निकलने वाली बसों को रीगल, मधु मिलन, गीताभवन और पीपल्याहाना के रास्ते से संचालन किया गया। डायवर्ट किए गए सभी मार्गों और प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस के जवानों के साथ वॉलंटियर्स भी तैनात किए गए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
पार्किंग के लिए विशेष इंतजाम
यूथ वॉक में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के लिए मेडिकल हॉस्टल के सामने बंगला नंबर 4 के ग्राउंड में पार्किंग की व्यवस्था की गई। पार्किंग में जाने वाली बसें व्हाइट चर्च से मेडिकल टी होकर ही प्रवेश कर पाई। आवश्यकता अनुसार अन्य खाली स्थानों पर भी वाहन पार्क करवाए गए।
नशा छोड़ो–भविष्य जोड़ो का संदेश