फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDORE AIRPORT: इंदौर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एक साल में तीन बार आया मेल

Fri, 21 Jun 2024 10:14 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पुलिस ने एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी की शिकायत के बाद केस दर्ज किया। पहले भी कई बार मिल चुकी हैं धमकियां। 
 
विज्ञापन
Indore Airport - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एअरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने थाने में आवेदन देकर इस मामले में केस दर्ज कराया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी तीन बार इंदौर के देवी अहिल्या एयरपोर्ट को बम से उड़ाने धमकी मिल चुकी है। 
विज्ञापन


एरोड्रम पुलिस ने बताया की एअरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी करण पुत्र आलोक तिवारी ने एक आवेदन दिया है। इसमें बताया गया है कि एअरपोर्ट डायरेक्टर की मेल आईडी apdiindore@aai.aero पर गुरुवार सुबह 10.26 मिनट पर BOMB विषय पर मेल आईडी nobody@dizum.com से मेल मिला। जिसमें Patrick द्वारा एअरपोर्ट पर बम लगाने की धमकी दी गई। जिसमें किसी संगठन का जिक्र नहीं किया गया है। आवदेन मिलने के बाद हमने केस दर्ज कर लिया है। 

एक साल में तीन बार मिली धमकी
इंदौर एयरपोर्ट को एक साल में तीन बार मेल से धमकी मिल चुकी है। इससे पहले 29 अप्रैल 2024 को सुबह 9.30 बजे प्रबंधन के पास ऑफिशियल मेल पर अज्ञात आईडी 666darktriad@gmail.com से मेल किया गया था। इसमें लिखा था कि एयरपोर्ट परिसर और कुछ एयरलाइंस के प्लेन में बम प्लांट किए गए हैं। इन्हें जल्द एक्टिव कर उड़ा दिया जाएगा। 18 मई 2024 को मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत देश के 50 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें