फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fraud: चश्मे और लेंस निर्माता कंपनी ने की धोखाधड़ी, कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ क्राइम ब्रांच में मामला दर्ज

Sat, 20 Aug 2022 12:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मध्यप्रदेश के इंदौर में आंखों के चश्मे और लेंस निर्माता कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। कंपनी ने लाखों रुपए जमा कराने के बाद भी ऑर्डर पूरा नहीं किया था।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर जिले में लेंसकार्ट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड में मैनेजर सहित आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। जहां कंपनी ने फ्रेंचाइजी देने के नाम पर फर्जी अनुबंध तैयार कर लाखों रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। फिर फर्जी रूप से अनुबंध निरस्त कर व्यापारी के पैसे हड़प लिए थे।

विज्ञापन


बता दें, इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस को मैसर्स लेंस केयर के संचालक इरशाद खान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ दिन पहले उनका एक कंपनी लेंसकार्ट सलूशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सन्क्लासेस आइसवियर, चश्मे इत्यादि बेचने के लिए कंपनी से फ्रेंचाइजी लेकर एक अनुबंध तैयार किया गया था। लेकिन कंपनी में 50 लाख रुपए जमा कराने के बाद भी किसी तरह की कोई भी फ्रेंचाइजी और आर्डर पूरा नहीं किया गया।

वहीं, दूसरी ओर किए गए अनुबंध को कंपनी ने निरस्त कर दिया था। मामले की शिकायत के बाद जांच कर पुलिस ने सिग्नेचर अथॉरिटी नेहा बंसल, टीम लीडर समीर चोपड़ा, सुनील मेमन, मनीष शर्मा, रुचिका शर्मा, शेल पटेल और यश नामदेव के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले में क्राइम ब्रांच पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है, जहां व्यापारी के साथ की गई फ्रेंचाइजी के नाम पर ठगी के मामले में क्राइम ब्रांच जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें