फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में 19 राउंड में पूरी होगी वोटों की गिनती, चार बजे तक आ जाएंगे परिणाम

Sat, 18 May 2024 07:51 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में सुबह साढ़े सात बजे वोटों की गिनती शुरू होगी। पहले डाक मत पत्र गिने जाएंगे। उसके बाद अलग-अगल कक्षों में वोटों की गिनती होगी। नेहरु स्टेडियम में विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से स्ट्रांग रुम बनाए गए है।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे से स्टेडियम में निगरानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में लोकसभा के चुनाव भाजपा के पक्ष में है, लेकिन भाजपा इंदौर से कितनी लीड़ लेगी और नोटा को कितने वोट मिलेंगे। लोगों की दिलचस्पी इसमें है। इंदौर में वोटों की गिनती चार जून को होगी। इंदौर में 62 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

विज्ञापन


जिनकी गिनती 19 राउंडों में पूरी होगी। इसके लिए नेहरु स्टेडियम में देपालपुर, सांवेर, दो, पांच और राऊ में 21-21टेबलों पर वोट गिने जाएंगे, जबकि राऊ,तीन और चार नंबर विधानसभा के लिए 14-14 टेबलें लगाई जाएगी। महू विधानसभा के वोटों की गिनती इंदौर में होगी, लेकिन उसकी जानकारी धार भेजी जाएगी। महू धार लोकसभा क्षेत्र में शामिल है।

इंदौर में सुबह साढ़े सात बजे वोटों की गिनती शुरू होगी। पहले डाक मत पत्र गिने जाएंगे। उसके बाद अलग-अगल कक्षों में वोटों की गिनती होगी। नेहरु स्टेडियम में विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से स्ट्रांग रुम बनाए गए है।

उन स्ट्रांग रुमों के बाहर सीआरपीएफ के जवान पहरा दे रहे है। 4 जून को मतगणना के रुझान सुबह 11 बजे से आना शुरू हो जाएंगे। सबसे पहले तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती होगी। इस विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम वोटर है।

सबसे ज्यादा समय पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र में लगेगा। भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे का कहना है कि इंदौर में 35 सालों से लोकसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार ने जीत दर्ज कराई है। इस बार जीत का अंतर दस लाख से ज्यादा होगा।

विज्ञापन


कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा का कहना है कि इंदौर की जनता नोटा में रिकार्ड बनाएगी। कांग्रेस के उम्मीदवार अक्षय बम पर भाजपा ने दबाव बनाकर नाम वापस कराया है। भाजपा के इस फैसले से शहर का बड़ा तबका खुश नहीं है। देश में सबसे ज्यादा नोटा के वोटों इंदौर में गिरेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें