शहर में ठंड अब असर दिखाने लगी है। रविवार रात से ही बर्फीली हवाएं चलने लगी और पारा लुढ़क गया। रविवार को सीजन की सबसे ठंडी रात रही। तापमान 13 डिग्री तक पहुंच गया था। अब ठंड का असर धीरे-धीरे ज्यादा नजर आने लगेगा। सोमवार शाम को भी ज्यादा ठंड महसूस की गई।
रविवार रात का तापमान 12.6 रहा। इस सीजन में पहली बार पारे ने गोता लगाया है। अभी तक 15 डिग्री के आसपास तापमान दर्ज हो रहा था। दिन के तापमान में भी गिरावट रही। अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री रहा। जो सामान्य से तीन डिग्री कम था।
मौसम में बदलावा उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की वजह से है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर भारत के कई हिस्सों में बर्फ गिरने लगी है। लगातार मौसम बिगड़ रहा है। बर्फीली हवाएं अब देश के कई हिस्सों में ठंडक बढ़ा रही है। इस हफ्ते ठंड और बढ़ सकती है। इसके बाद रात का पारा दस डिग्री तक भी पहुंच सकता है।
15 दिसंबर के बाद बढ़ी ठंड
अामतौर पर दिसंबर में कड़ाके की ठंड रहती है, लेकिन इस बार बादलों के कारण दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक ठंड ने ज्यादा असर नहीं दिखाया। पांच अौर छह दिसंबर को बारिश होने के कारण जरुर तापमान तेजी से लुढ़का था, लेकिन बाद में तापमान फिर बढ़ने लगा थ। 14 दिसंबर को दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था, लेकिन उसके बाद से लगातार गिरावट दर्ज हो रही है।
सुबह अकड़ा हुुुआ मिला शरीर, ठंड से मौत की आशंका
बाणगंगा क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह रेडीमेड कंपनी में काम करता था। वह रात में सोया, लेकिन सुबह उसकी मौत हो गई। उसका शरीर भी अकड़ा हुअा था। परिजनों का कहना है कि ठंड की वजह से मौत हुई है। डाक्टरों ने बताया कि सभवत: मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।