फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: दुष्कर्मी शूटिंग कोच मोहसिन ने राइफल दिलाने के नाम पर युवक को ठगा था, एक और केस दर्ज

Sun, 25 May 2025 04:50 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सात साल पहले मोहसिन खान की एकेडमी में ध्रुव महाजन आता था। वह उसे निशानेबाजी की ट्रेनिंग देता था। मोहसिन ने ध्रुव से कहा कि वह अच्छी निशानेबाजी करता है और राष्ट्रीय स्पर्धा में आगे बढ़ सकता है। उसने युवक को खुद की रायफल खरीदने के लिए झांसे में लिया।
विज्ञापन
आरोपी मोहसिन के वीडियो - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शूटिंग एकेडमी की आड़ में युवतियों व किशोरियों के साथ दुष्कर्म और अश्लील हरकतें करने वाले मोहसिन खान ने अपनी एकेडमी में आने वाले एक युवक से दो लाख 80 हजार रुपये की ठगी भी की थी। उसने राइफल दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये लिए, लेकिन उसे राइफल नहीं दी।

विज्ञापन


जब मोहसिन पर तीन युवतियों ने अश्लील हरकत और दुष्कर्म के केस दर्ज कराए तो धोखाधड़ी का शिकार युवक भी आगे आया। उसकी शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की है। अब तक चार प्रकरण मोहसिन के खिलाफ दर्ज हो चुके हैं। पुलिस उसके परिवार के लोगों की भूमिका भी जांच रही है। मोहसिन के दो भाई भी इस घटना के सामने आने के बाद भूमिगत हो गए हैं। 

सात साल पहले मोहसिन खान की एकेडमी में ध्रुव महाजन आता था। वह उसे निशानेबाजी की ट्रेनिंग देता था। मोहसिन ने ध्रुव से कहा कि वह अच्छी निशानेबाजी करता है और राष्ट्रीय स्पर्धा में आगे बढ़ सकता है। इसके बाद उसने युवक को खुद की राइफल खरीदने के लिए झांसे में लिया। मोहसिन ने उससे कहा कि वह उसे दो लाख 80 हजार रुपये देगा तो वह अच्छी राइफल मंगा देगा। युवक ने उसे पैसे दे दिए, लेकिन मोहसिन ने राइफल नहीं दी। पैसे मांगने पर वह बहाने बनाता रहा। फरियादी ने दो लाख 80 हजार रुपये की रसीद भी पुलिस को दी है। अब पुलिस धोखाधड़ी के मामले में भी जांच कर रही है। पुलिस को आशंका है कि मोहसिन ने अन्य लोगों को भी ठगा होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें