फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर के दंपति के लापता होने पर सीएम यादव भी चिंतित, मेघालय सीएम से की बात

Tue, 27 May 2025 04:47 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मुख्यमंत्री यादव ने एक्स पर इस बारे में पोस्ट करते हुए कहा कि मैने मध्य प्रदेश के वरिष्ठ अफसरों को निर्देश दिए है कि वे शिलांग पुलिस के संपर्क में रहे। उन्होंने लिखा कि हमारी प्रार्थना है कि राजा और सोनम सकुशल वापस आ जाए।
विज्ञापन
शिलांग में लापता इंदौर के राजा और सोनम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के बाद इंदौर से हनीमून मनाने शिलांग गए इंदौर के दंपति के चार दिन से लापता होने के मामला मुख्यमंत्री मोहन यादव तक पहुंचा है। उन्होंने इस मामले में चिंता जताते हुए मेघालय के मुख्यमंत्री काॅनराड संगमा से फोन पर चर्चा की है। संगमा ने कहा है कि शिलांग प्रशासन इस मामले में गंभीर है और दोनो का पता लगा रहे है।

इससे जुड़ी खबर पढ़ें:शिलांग के डबलडेकर रुट की खाई में हो रही इंदौर की दंपति की खोज, एक माह पहले भी एक पर्यटक हुआ था लापता

मुख्यमंत्री यादव ने एक्स पर इस बारे में पोस्ट करते हुए कहा कि मैने मध्य प्रदेश के वरिष्ठ अफसरों को निर्देश दिए है कि वे शिलांग पुलिस के संपर्क में रहे। उन्होंने लिखा कि हमारी प्रार्थना है कि राजा और सोनम सकुशल वापस आ जाए।

 

आपको बता दे कि इंदौर से सप्ताहभर पहले राजा और सोनम मेघालय गए थे। वे शिलांग से शिलांग से 50 किलोमीटर दूर डबल डेकर रुट तक किराए पर ली गए स्कूटर से गए थे। इसके बाद दोनो लापता हो गए। दोनों के काॅल भी नहीं लग रहे है,जबकि किराए पर ली गई एक्टिवा पुलिस को मिल चुकी है। उसमें चाबी भी लगी हुई थी।

विज्ञापन



शिलांग पुलिस तीन दिन से उनकी खोजबीन में जुटी है। इंदौर से भी रघुवंशी परिवार के कुछ परिजन शिलांग पहुंच चुके है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर उन्हें खोजा जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्र में किराए पर लिया गया उनका स्कूटर तो मिल गया, लेकिन दोनों के मोबाइल फोन नहीं मिले है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें