फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: स्वच्छता अवार्ड समारोह गुरुवार को, सातवीं बार अवार्ड लेने मेयर पहुंचे दिल्ली

Wed, 10 Jan 2024 08:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

स्वच्छता रैंकिंग की घोषणा के बाद राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सर्वश्रेष्ठ शहरों को अवार्ड भी देंगी, लेकिन नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पिछले दिनों स्वच्छता में इंदौर का पहला स्थान मिलने का दावा करने के बाद शहरवासियों को बधाई दी थी। 
विज्ञापन
स्वच्छता अवार्ड लेने मेयर, व महाापौर परिषद सदस्य दिल्ली रवाना। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 स्वच्छता रैंकिंग समारोह गुरुवार को दिल्ली में होने जा रहा है। जिसमें शामिल होने के लिए मेयर पुष्यमित्र भार्गव बुधवार शाम को रवाना हुए। उनके साथ एमआईसी मेंबर भी गए है। कार्यक्रम में पुरस्कार का न्यौता इंदौर नगर निगम को पिछले दिनों मिला था।

स्वच्छता रैंकिंग की घोषणा के बाद राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सर्वश्रेष्ठ शहरों को अवार्ड भी देंगी। समारोह में भी परिणामों को बताया जाएगा, लेकिन नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पिछले दिनों स्वच्छता में इंदौर का पहला स्थान मिलने का दावा करने के बाद शहरवासियों को बधाई दी।

विज्ञापन


तब उन्होंने मध्य प्रदेश को स्वच्छता में पहले स्थान की जानकारी दी है। 11 जनवरी को होने वाले समारोह में भाग लेने के लिए मेयर पुष्य मित्र भार्गव महापौर परिषद सदस्यों के साथ शाम को दिल्ली के लिए रवाना हुए।

इंदौर में छह स्थानों पर होगा समारोह का लाइव प्रसारण

नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ भारत मिशन समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में देश के सबसे स्वच्छ शहरों को पुरस्कार दिया जाएगा।समारोह के प्रसारण के लिए शहर में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा।

राजबाडा, 56 दुकान परिसर, मेघदूत उपवन, रणजीत हनुमान मंदिर परिसर, बडा गणपति चौराहा, नगर निगम प्रांगण में लोग सीधे प्रसारण देख सकेंगे। इंदौर का दावा सातवीं बार के लिए भी है, इसलिए निगम प्रांगण में पार्षद, अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे।

इंदौर का दावा इसलिए मजबूत

-इंदौर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन सबसे प्रभावी है। शहर में एक भी बड़ी कचरा पेटियां नहीं रखी है। इसके बावजूद कचरे के ढेर सड़कों पर नजर नहीं आते।

- कचरे से खाद और सीएनजी गैस बनाने का काम हो रहा है। गैस से शहर की सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है।

- कचरे का दोबारा उपयोग में इंदौर आगे है। कई गार्डनों में वेस्ट से निकली वस्तुएं उपयोग में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें