फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: गाजे-बाजे के साथ निकला सीकेपी समाज का चलसमारोह, पारंपरिक परिधान पहनकर निकले समाजजन

Fri, 22 Dec 2023 07:27 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

चलसमारोह शाम पांच बजे कृष्णपुरा छत्री से शुरू हुआ और राजवाड़ा पहुंचा। आगे समाज के वरिष्ठजन चल रहे थे। उसके बाद बैंड पर मराठी भजन और गीत पर नाचते-गाते समाज के युवा चल रहे थे। राजवाड़ा पहुंचकर समाजजनों ने देवी अहिल्या प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
राजवाड़ा पर से निकला सीकेपी समाज का जुलूस। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

103 साल बाद इंदौर में हो रहे चांद्रसेनीय कायस्थ प्रभु समाज (सीकेपी) के राष्ट्रीय सम्मेलन के एक दिन पहले शुक्रवार को कृष्णपुरा छत्री से चल समारोह निकला। गाजे-बाजे के साथ निकले लोग पारंपरिक परिधानों में नजर आए। इसमें अलग-अलग राज्यों से आए समाज के लोग तख्तियां लेकर चल रहे थे।

विज्ञापन


जुलूस में महिलाएं लुगड़ा पहने हुए थीं तो पुरुषों ने कुर्ता पायजामा और टोपी पहन रखी थी। कुछ लोगों के हाथ में समाज का नाम रोशन करने वाले लोगों की तस्वीरें थीं। उनमें बाल ठाकरे, कुशाभाऊ ठाकरे, अभिनेत्री नतून, तनूजा, राज ठाकरे आदि के तस्वीरें भी थीं। चल समारोह शाम पांच बजे कृष्णपुरा छत्री से शुरू हुआ और राजवाड़ा पहुंचा। आगे समाज के वरिष्ठजन चल रहे थे। उसके बाद बैंड पर मराठी भजन और गीत पर नाचते-गाते समाज के युवा चल रहे थे। राजवाड़ा पहुंचकर समाजजनों ने देवी अहिल्या प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

आज लेक व्यू रिसॉर्ट में सम्मेलन 
शनिवार को सुबह पिपलियापाला के लेक व्यू रिसॉर्ट में सम्मेलन आयोजित किया गया है। इसमें पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक अर्चना चिटनीस और सांसद शंकर लालवानी शामिल होंगे। सम्मेलन में पूर्व न्यायाधीश शांतनु केमकर व वयोवृद्ध कैंसर चिकित्सक डाॅ.दिग्पाल धारकर को सम्मानित किया जाएगा। शाम को कायस्थ मिलाप कार्यक्रम में कायस्थ समाज के हिंदीभाषी लोग भी शामिल होंगे। सम्मेलन में महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, असम, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, बंगाल के 34 शहरों से लोग आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें