फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने कहा कि मतगणना के परिणाम में देर नहीं होगी

Fri, 24 Nov 2023 08:27 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

 राजन ने 3 दिसंबर को जिले के 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिए होने वाली मतगणना की  तैयारियों की जानकारी ली। वे विधानसभा क्षेत्रवार बनाए गए मतगणना कक्षों में भी गए और बैठक व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
मुख्य चुनाव पदाधिकारी राजन ने मतगणना की तैयारियां देखी। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दिसंबर को होने वाली मतगणना की तैयारियों का जायजा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने शुक्रवार को लिया। वे सुबह ही इंदौर पहुंचे और सीधे स्टेडियम में बने मतगणना स्थल को देखने गए। इस दौरान उन्होंने मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा की मतगणना पूर्ण पारदर्शी और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो। परिणाम जल्द से जल्द मिले, इसके प्रयास किए जाएंगे।

इस दौरान संभागायुक्त मालसिंह, कलेक्टर इलैयाराजा टी सहित सभी रिटर्निंग अधिकारी, प्रशासन और पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। श्री राजन ने 3 दिसंबर को जिले के 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिए होने वाली मतगणना की तैयारियों की जानकारी ली।

विज्ञापन


वे विधानसभा क्षेत्रवार बनाए गए मतगणना कक्षों में भी गए और बैठक व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने मतगणना टेबलों, मतगणना कार्य में संलग्न अमले की संख्या, सुरक्षा व्यवस्था, डाक मतपत्रों की संख्या आदि के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना स्थल पर स्ट्रांग रूम की सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी के लिये बनायी गई व्यवस्था को देखा और मौजूद अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों से चर्चा भी की। उन्हें बताया गया कि मतगणना 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ शुरू होगी। सुबह 8:30 बजे से ईवीएम में दर्ज मतों की गणना प्रारंभ होगी। मतगणना के कार्य में लगभग 800 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें