फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: छठ पर्व इंदौर में शुक्रवार से, सूर्य को अर्घ्य देने के सजाया घाटों को

Thu, 12 Nov 2026 08:09 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में छठ पर्व की रौनक बढ़ती जा रही है। शहर के अलग-अलग इलाकों में बने कुंडों और घाटों पर छठ पूजा की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। शुक्रवार से चार दिवसीय पर्व की शुरुआत होगी। डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर श्रद्धालु  परिवार की खुशहाली की कामना करेंगे। 
विज्ञापन
स्थाई रुप से घाट तैयार - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में अब छठ पर्व भी धूमधाम से मनाया जाने लगा है। शुक्रवार को छठ पर्व की शुरुआत होगी। इंदौर में आधा दर्जन स्थानों पर कुंड और घाट बनाए गए हैं। उन पर रंग-रोगन और पानी भरने का काम जारी है। नगर निगम ने छठ पूजा स्थलों पर बिजली की व्यवस्था भी की है।

विज्ञापन

 

छठ पर्व का पहला दिन शुक्रवार को नहाय-खाय होगा। व्रत करने वाले सुबह स्नान के साथ शुद्धता का संकल्प लेंगे और घरों की सफाई कर सात्विक भोजन तैयार करेंगे। कद्दू की सब्जी, चने की दाल सहित अन्य पारंपरिक भोजन तैयार किया जाएगा। व्रत करने वाले इस भोजन को ग्रहण करेंगे। शनिवार को खरना होगा, जिसमें पूजा के बाद गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण किया जाएगा।
 

इंदौर में विजय नगर, बाणेश्वरी कुंड, संगम नगर, तुलसी नगर, पिपलियाहाना तालाब और अन्नपूर्णा तालाब में डूबते सूर्य को रविवार को अर्घ्य दिया जाएगा। अन्नपूर्णा क्षेत्र में छठ पूजा के लिए पहले अस्थायी कुंड तैयार होता था, लेकिन इस बार स्थायी रूप से वहां नगर निगम ने घाट तैयार किए हैं।

विज्ञापन



शुक्रवार को घाटों पर रंग-रोगन किया जाएगा। इंदौर के अलावा मालवा और निमाड़ क्षेत्र में भी कई स्थानों पर छठ पर्व मनाया जाने लगा है। मालवा और निमाड़ क्षेत्र में पूर्वांचल के ढाई लाख से ज्यादा परिवार रहते हैं। इंदौर में सबसे पहले वर्ष 1990 में विजय नगर में छठ पर्व मनाने की शुरुआत हुई थी। अब शहर के अलग-अलग हिस्सों में यह मनाया जाता है और चार दिनों तक बिहार की संस्कृति की झलक इंदौर में नजर आएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें