फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: घर लौट रहे दो युवकों की बुलेट डिवाइडर से टकराई, दोनों की मौत

Fri, 04 Nov 2022 06:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के एमआर 4 पर गुरुवार देर रात सड़क हादसा हो गया। बाइक डिवाइडर से टकराने पर दो युवकों की मौत हो गई। दोनों के पिता पुलिसकर्मी हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के एमआर-4 रोड पर एक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। बुलेट से घर की तरफ लौट रहे दो युवकों की बाइक डिवाइडर से टकराने पर दोनों की मौत हो गई। दोनों के पिता पुलिसकर्मी हैं। परदेशीपुरा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के एमआर 4 पर गुरुवार देर रात सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बुलेट से जा रहे मयंक उर्फ विक्की पिता रेवसिंह तोमर और मयंक पिता बावलिया अजनारे दोनों निवासी महेश गार्ड लाइन डिवाइडर से टकरा गए। दोनों को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने दोनों युवकों को एमवाय अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। बता दें कि मयंक तोमर के पिता रेवसिंह तोमर 15वीं बटालियन में कंपनी कमांडर हैं, जबकि  मयंक अजनारे के पिता बावलिया भी 15वीं बटालियन में एएसआई के पद पर हैं। 

मयंक के पिता ने बताया कि बेटा पहले एंबुलेंस पर काम करता था। उनके मना करने के बाद कुछ समय से वह सिटी बस में काम कर रहा था। गुरुवार को उसका घर पर इंतजार कर रहे थे। इस बीच  एक्सीडेंट होने की जानकारी दी। उसने बताया कि मयंक के मोबाइल में आखिरी डायल नंबर उसी का था। इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे तो उसकी हालत गंभीर थी। बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को यह जानकारी भी मिली है कि डिवाइडर से टकराने के बाद बिजली एक खंभे से भी बुलेट टकराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें