फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर बना ईपीआर क्रेडिट पाने वाला पहला शहर,प्लास्टिक पर रोकथाम के कारण मिली सफलता

Tue, 04 Jul 2023 07:27 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

ईपीआर नीति में प्लास्टिक की रोकथाम के अलाव उत्पादकों की जिम्मेदारी भी शामिल है। इंदौर मेें इस मामले में बेहतर काम हुए। नगर निगम ने सिंगल यूज्ड प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए कई सफल अभियान चलाए।
विज्ञापन
File photo - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सफाई के रुप मेें देशभर में अपनी अलग पहचान बना चुके इंदौर के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। इंदौर नगर निगम देश का पहला ईपीआर क्रेडिट पाने वाला बना है।ईपीआर क्रेडिट अर्जित करने की उपलब्धि नगर निगम ने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 पीडब्लूएम और ईपीआर नीति के सफलता से लागू करने के कारण मिली।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ईपीआर पोर्टल पर पंजीकृत होने वाला भारत का पहला शहर इंदौर है।

ईपीआर नीति में प्लास्टिक की रोकथाम के अलाव उत्पादकों की जिम्मेदारी भी शामिल है। इंदौर मेें इस मामले में बेहतर काम हुए। नगर निगम ने सिंगल यूज्ड प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए ‘मैं हूँ झोलाधारी इंदौरी’, ‘प्लास्टिक प्रीमियर लीग’और ‘हल्ला बोल ड्राइव’ जैसे अभियान चलाए है। होटलों मेें प्लास्टिक के बजाए कागज की प्लेट का उपयोग होता है। शहर में प्रतिदिन 1162 मीट्रिक टन से अधिक ठोस कचरा निकलता है।

विज्ञापन

शहरवासी छह प्रकार के कचरे (प्लास्टिक अपशिष्ट, गैर-प्लास्टिक अपशिष्ट, ई-अपशिष्ट, सेनेटरी-अपशिष्ट, घरेलू खतरनाक अपशिष्ट और गीले अपशिष्ट) को अलग अलग ट्रेंचिंग ग्राउंड तक पहुंचाते है। मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि स्वच्छता की इस उपलब्धि में शहरवासियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण हैै।

क्या है ईपीआर

शहर में अमानक प्लास्टिक जब्त करने का अभियान बड़े पैमाने पर चलता है। जब्त प्लास्टिक को देगुराड़िया में बने प्लांट पर भेजा जाता है। अनुबंधित एजेंसी की 400 टीपीडी क्षमता के प्लांट में उनका निपटान करती है। नगर निगम ने ईपीआर क्रेडिट को अर्जित करने के लिए एजेंसी के साथ भी एमओयू किया है।

आईएमसी ने 8 मीट्रिक टन जब्त प्लास्टिक के बदले में ईपीआर क्रेडिट की अपनी पहली किस्त अर्जित की। ईपीआर क्रेडिट का मूल्य 8 हज़ार 100 रुपये है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नगर निगम की नई उपलब्धि पर शहवासियों को ट्वीट कर बधाई दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें