फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर जेल से रिहा होते ही बांग्लादेशी दंपती हिरासत में, अब फिर सीमा पार भेजे जाएंगे

Thu, 04 Sep 2025 01:06 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

फिलहाल उन्हें सेफ हाउस में रखा गया है। दंपत्ति अपरहण के मामले में जेल गए थे। चार साल की सजा काटने के बाद वे रिहा हुए थे। राज्य स्तर पर गठित एसआईटी ने इंदौर पुलिस को रिहाई की पूर्व सूचना दी थी। इस कारण उन्हें जेल परिसर में ही हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
इंदौर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर जेल में चार साल की सजा काटने के बाद रिहा हुए बांग्लादेशी दंपती को हीरानगर थाना पुलिस ने फिर गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को जेल से बाहर निकलने पर पुलिसकर्मी उनका इंतजार कर रहे थे, क्योंकि दोनों के पास भारतीय नागरिकता के दस्तावेज नहीं हैं। अब उन्हें उनके देश भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Indore News: इंदौर की बस्तियां डूबी, तालाब ओवरफ्लो, सड़कों पर नदियों जैसा मंजर

फिलहाल उन्हें सेफ हाउस में रखा गया है। दंपती अपहरण के मामले में जेल गए थे। चार साल की सजा काटने के बाद वे रिहा हुए थे। राज्य स्तर पर गठित एसआईटी ने इंदौर पुलिस को रिहाई की पूर्व सूचना दी थी। इस कारण उन्हें जेल परिसर में ही हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन


दंपती 2020 में हुए अपहरण कांड में पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार हुए थे। कोर्ट ने उन्हें चार साल की कैद सुनाई थी। कुछ दिनों बाद उन्हें बांग्लादेश वापस भेजा जाएगा। इसके अलावा इंदौर के औद्योगिक क्षेत्र में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों के डाटा को लेकर पुलिस व इंटेलिजेंस टीमें सक्रिय हैं।
विज्ञापन


सराफा क्षेत्र में कई बांग्लादेशी कारीगर
हीरानगर रेलवे पटरी के पास झुग्गी में रह रहे एक अन्य बांग्लादेशी युवक की भी पहचान की गई है, जिसके दस्तावेजों की पुलिस जांच कर रही है। शहर के सराफा क्षेत्र में आभूषण बनाने के काम में कई बांग्लादेशी कारीगर लगे हुए हैं। इंदौर के चंदन नगर और खजराना क्षेत्र में भी वर्षों पहले वे आकर रहने लगे थे और उन्होंने फर्जी आधार कार्ड भी बनवा रखे हैं।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें