फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: आशीष सिंह इंदौर के नए कलेक्टर बने

Fri, 05 Jan 2024 06:11 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर सफाई में दूसरी बार नंबर वन आया था, तब वे ही निगमायुक्त थे। ट्रेंचिंग ग्राउंड के कचरे के पहाड़ों से मुक्त कर वहां गार्डन बनवाने में सिंह ने काफी रुचि ली थी। वर्तमान कलेक्टर इलैया राजा टी को अपर सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
आशीष सिंह होंगे इंदौर के नए कलेक्टर। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2010 की बैच के आईएएस आशीष सिंह अब इंदौर के नए कलेक्टर होंगे। सरकार ने उन्हें शुक्रवार को नई जिम्मेदारी दी। फिलहाल वे भोपाल कलेक्टर थे। सिंह पहले इंदौर में निगमायुक्त और जिला पंचायत सीईअेा रह चुके है।

विज्ञापन


इंदौर सफाई में दूसरी बार नंबर वन आया था, तब वे ही निगमायुक्त थे। ट्रेंचिंग ग्राउंड के कचरे के पहाड़ों से मुक्त कर वहां गार्डन बनवाने में सिंह ने काफी रुचि ली थी। वर्तमान कलेक्टर इलैया राजा टी को पर्यटन विभाग का एमडी बनाया गया है। इलैया राजा पिछले साल ही इंदौर कलेक्टर बने थे। तब मनीष सिंह की जगह उन्होंने ली थी।

जिले को खुले में शौच से मुक्त कराया था

सिंह जब इंदौर के जिला पंचायत सीईअेा  थे, तब प्रदेश में सबसे पहले उन्होंने इंदौर जिले को खुले मे शौच से मुक्त कराया था। स्वच्छता में पहली बार इंदौर नंबर वन बनने के बाद तत्कालीन निगमायुक्त को उज्जैन कलेक्टर बनाया गया था।

विज्ञापन


तब इंदौर कलेक्टर की जिम्मेदारी आशीष सिंह को दी गई थी। वे देवास और उज्जैन के भी कलेक्टर रह चुके है। महाकाल लोक का ज्यादा निर्माण उनके कार्यकाल में हुआ है। सिंह की पहली पोस्टिंग कटनी में अपर कलेक्टर के पद पर हुई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें