फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: एमवाय अस्पताल में चूहे के कुतरने का शिकार हुए एक नवजात की मौत, दो नर्सिंग अधिकारी निलंबित

Tue, 02 Sep 2025 07:21 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

डाक्टरों ने कहा कि मौत की वजह चूहे के कुतरने की वजह से नहीं हुई है। उसका वजन एक किलो से थोड़ा अधिक था और खून की कमी है। इस मामले में नर्सिंग अधिकारी अकांक्षा बेंजोमिन और श्वेता चौहान को निलंबित किया है। 
विज्ञापन
अस्पताल परिसर में चूहे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के सबसे बड़े एमवाय अस्पताल में अव्यवस्थाएं  हैं। अस्पताल में दो बच्चों के शरीर को चूहों द्वारा कुतरे जाने का मामला सामने आया था। उसमें से एक नवजात की मौत हो गई। इस घटना के बाद एमवाय अस्पताल प्रबंधन ने दो नर्सिंग अफसरों को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा पेस्ट कंट्रोल कंपनी पर एक लाख का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: एमवाय अस्पताल के NICU में चूहों का आतंक, दो नवजातों के हाथ कुतरे

अस्पताल में पहले चूहों ने दो नवजातों के शव कुतरे,लेकिन इस घटना को छुपाया गया। जब मामला सामने आया तो अब अस्पताल प्रबंधन सामने आया। मंगलवार को चूहे का शिकार हुए एक बच्चे की मौत हो गई। डाक्टरों ने मौत की वजह इंफेक्शन बताई है,जबकि दूसरे बच्चे के पेट की सर्जरी की गई है।


डाक्टरों ने यह भी कहा कि मौत  चूहे के कुतरने की वजह से नहीं हुई है। बच्चे का वजन एक किलो से थोड़ा अधिक था और हिमोग्लोबिन भी कम था। दूसरे बच्चे के बारे में कहा गया है कि उसकी हालत भी गंभीर है। इस मामले में नर्सिंग अधिकारी अकांक्षा बेंजोमिन और श्वेता चौहान को निलंबित किया है। इसके अलावा पेस्ट कंपनी पर एक लाख का जुर्माना किया गया है। आईसीयू इंचार्ज को शोकाज नोटिस थमाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें