फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: स्कूल में डेकोरेशन करने आए मजदूर ने दो महिला टीचरों से की छेड़छाड़, पुलिस के हवाले किया

Fri, 21 Feb 2025 09:13 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

तीन साल पहले पलासिया क्षेत्र में हुए रवि अरोरा हत्याकांड के आरोपी आदित्य बौरासी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हत्या के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था और वह जेल चले गया था। जेल से जमानत पर छूटने के बाद वह कोर्ट पेशी से गायब हो गया।
विज्ञापन
छेड़छाड़ करने वाला हिरासत में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के पलसीकर क्षेत्र के एक स्कूल में दो महिला टीचरों से छेड़छाड़ और बेड टच का मामला सामने आया है। स्कूल में वार्षिक समारोह की तैयारी चल रही थी। डेकोरेशन करने के लिए एक मजदूर भी स्कूल परिसर में  आया था। छुट्टी होने के बाद दो महिला टीचर भी तैयारियों में जुटी थी। टीचर जब छत पर थी तो आरोपी संदीप शर्मा भी वहां पहुंच गया और धमकाने लगा।

विज्ञापन



आरोपी उनके साथ गलत हरकत करने की कोशिश करता रहा। एक टीचर ने काॅल किया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। किसी तरह टीचरों ने पुलिस को सूचना पहुंचाई। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला टीचरों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।

नशे में था आरोपी

स्कूल में होने वाले वार्षिक समारोह का जिम्मा स्कूल प्रबंधन ने जिसे दिया था उसने नशा करने वाले मजदूर को भेजा। वह नशे की हालत में स्कूल पहुंचा और टीचरों को अकेला देखकर उनके मन में गलत ख्याल आने लगे और वह टीचरों को परेशान करने लगा। पुलिस के आने के बाद आरोपी युवक की धुनाई भी हुई। अब आरोपी हवालात में है।
 

पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया

तीन साल पहले पलासिया क्षेत्र में हुए रवि अरोरा हत्याकांड के आरोपी आदित्य बौरासी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हत्या के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था और वह जेल चले गया था। जेल से जमानत पर छूटने के बाद वह कोर्ट पेशी से गायब हो गया। कोर्ट ने उसे फरार घोषित कर दिया था। पुलिस को आरोपी घर पर ही मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें