फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: चोरी के बाद पाप धोने महाकुंभ चले गए थे चोर, पुलिस ने पकड़ा

Fri, 21 Feb 2025 07:57 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शातिर चोरों ने इंदौर में दो घरों में चोरियां की थी। इसके बाद उन्होंने इंदौर से ही प्रयागराज के लिए ट्रेन पकड़ी और दस दिन वहां रहे। गंगा नदी में खूब डुबकी लगाई। खर्च चलाने के लिए वहां पर चोरी के कुछ गहने भी बेच डाले और चोरी के रुपये भी उड़ाए।
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़े शातिर चोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ से स्नान कर लौटे दो चोर अब जेल की हवा खा रहे है। बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद सीधे महाकुंभ का रास्ता पकड़ा और चोरी का पाप धोने के लिए खूब डुबकी लगाई। वहां से वे लौट रहे थे तो पुलिस ने ट्रेन मेें उन्हें धरदबोचा।

आरोपियों ने इंदौर में एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। द्वारकापुरी पुलिस के अनुसार उनके नाम अजय शुक्ला और संतोष कोरी है। दोनो के पास से चार लाख रुपये के चोरी के गहने और अन्य सामग्री जब्त हुई है। चोरी का अन्य सामान बरामद करना बाकी है।

 

शातिर चोरों ने इंदौर में दो घरों में चोरियां की थी। इसके बाद उन्होंने इंदौर से ही प्रयागराज के लिए ट्रेन पकड़ी और दस दिन वहां रहे। गंगा नदी में खूब डुबकी लगाई। खर्च चलाने के लिए वहां पर चोरी के कुछ गहने भी बेच डाले और चोरी के रुपये भी वहां उड़ाए। उधर इंदौर में पुलिस के घटना स्थल के आसपास के वीडियो फुटेज जांच करने के बाद यह पता लगा लिया कि दोनों ने चोरी की है और उनके लौटने का इंतजार हो रहा था।

 

पुलिस को जैसे ही इंदौर आने की लोकेशन मिली तो ट्रेन में ही उन्हें धरदबोचा। बदमाशों ने इंदौर के अलावा प्रयागराज में भी चोरी की सामान बेचा। आरोपी अजय पर पूर्व में भी इंदौर के थानों में चोरी और डकैती के मामले दर्ज है,जबकि संतोष भी आदतन बदमाश है। उसे शराब की भी लत है और नशा करने के लिए चोरी करता था,जबकि अजय अपनी गर्लफ्रेंड पर पैसे लुटाता था। चोरी के पैसों से उसे घूमाने भी ले जाता था। पुलिस दोनो आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें