फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगबाजी: इंदौर के कारोबारी को काॅल कर मांगी दस करोड़ की फिरौती, खुद को बता रहा गैंगस्टर गोदरा गिरोह का मेंबर

Mon, 16 Nov 2026 06:40 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में एक बार फिर बड़े कारोबारियों और उद्योगपतियों को फोन कॉल कर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। गैंगस्टर रोहित गोदारा गिरोह के नाम पर एक कारोबारी से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। 
विज्ञापन
इंदौर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में फिर बड़े कारोबारियों और उद्योगपतियों को कॉल कर रंगदारी के रूप में पैसे मांगे जा रहे हैं। आए दिन फोन कॉल आने से परेशान एक कारोबारी ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी ने फोन कॉल और वॉयस मैसेज के जरिए 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और साक्ष्यों की तकनीकी जांच भी कर रही है।

विज्ञापन

फोन करने वाले आरोपी की पहचान सागर सिंह शेखावत के रूप में की गई है। वह खुद को गैंगस्टर रोहित गोदारा गिरोह से जुड़ा बता रहा है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि आरोपी वाकई किसी गिरोह से जुड़ा है या फिर रंगदारी मांगने के लिए गिरोह के नाम का इस्तेमाल कर रहा है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजेश दंडोतिया के मुताबिक, शिकायतकर्ता संजय कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से एक अज्ञात व्यक्ति उन्हें फोन कॉल और वॉयस मैसेज के जरिए लगातार निशाना बना रहा था।

विज्ञापन

फोन करने वाले ने खुद को गैंगस्टर रोहित गोदारा गिरोह से जुड़ा हुआ बताया। उसने कारोबारी को धमकी दी कि यदि उन्होंने 10 करोड़ रुपये नहीं दिए तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। डीसीपी ने बताया कि कारोबारी की शिकायत के आधार पर क्राइम ब्रांच थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस फोन कॉल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी वास्तव में रोहित गोदारा गिरोह से जुड़ा है या केवल गिरोह का नाम इस्तेमाल कर कारोबारी से रंगदारी वसूलने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें